back to top

हॉटस्पॉट क्षेत्रों में हो रहा फायर टेण्डर से सेनेटाईजेशन

-नियम तोड़ने वालों के खिलाफ हो रही कड़ी कार्रवाई

-हॉट स्पॉट क्षेत्रों में मिले 401 कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में फायर टेण्डर से सेनेटाईजेशन किया जा रहा है, इन क्षेत्रों में नियम तोड़ने वालो के खिलाफ कार्यवाही की गई।

प्रथम चरण में 146 हॉट स्पॉट चिन्हित करके कार्यवाही की गई है। अब तक 1,71,232 मकान चिन्हित करते हुए 9,78,055 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। इन हॉट स्पॉट क्षेत्र में 401 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिले हैं एवं 2470 कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों में से 2427 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन में रखा गया है। दूसरे चरण में 62 हॉट स्पॉट चिन्हित करके कार्यवाही की गई है। अब तक 1,62,664 मकान चिन्हित करते हुए 9,50,828 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। इन हॉट स्पॉट क्षेत्र में 80 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति हैं, जबकि 1062 व्यक्ति संस्थागत क्वारेंटाइन में रखे गये हैं।

प्रदेश के हॉट स्पॉट क्षेत्रों में अधिवासित लोगों को 1647 डोर स्टेप डिलिवरी मिल्क बूथ एवं मैन के द्वारा दूध वितरित किया जा रहा है। फल एवं सब्जी वितरण के लिए कुल 2081 वाहन लगाये गये हैं इन क्षेत्रों में 2256 व्यक्तियों एवं 1683 प्रोविजनल स्टोर के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है। हॉट स्पॉट क्षेत्रों के लिए 112 सामुदायिक किचन संचालित हैं।

सवा बारह लाख लोगों में वितरित हुए फूड पैकेट्स

अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में 720 सरकारी तथा 1756 स्वैच्छिक कम्यूनिटी किचन के माध्यम से 12,20,867 लोगों को फूड पैकेट्स वितरित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति या संस्था फूड पैकेट्स का वितरण नहीं करेगा। बिना अनुमति के फूड पैकेट्स बांटने पर सम्बंधित के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने बताया खाद्यान्न वितरण योजना के तहत नि:शुल्क श्रेणी के अन्तर्गत 1,27,75,880 राशन कार्डों के सापेक्ष (अन्त्योदय की संख्या सहित) के सापेक्ष 86,74,644 कार्डों पर खाद्यान्न वितरित किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में प्रचलित कुल 3,56,39,758 राशन कार्डों के सापेक्ष 2,86,11,704 कार्डों पर खाद्यान्न का वितरण किया गया।

प्रदेश में डोर-स्टेप-डिलीवरी व्यवस्था के अन्तर्गत 21,229 किराना स्टोर क्रियाशील हैं, जिनके माध्यम से 49,358 डिलीवरी मैन आवश्यक सामग्री निरंतर पहुंचा रहे हैं। फल एवं सब्जी वितरण व्यवस्था के अन्तर्गत कुल 42,944 वाहनों की व्यवस्था की गयी है। इसी क्रम में कुल 52.79 लाख लीटर दूध उपार्जन के सापेक्ष 34.13 लाख लीटर दूध का वितरण 20,012 डिलीवरी वैन के माध्यम से किया गया है।

लॉक डाउन तोड़ने में 16,572 के विरूद्ध एफआईआर

अवस्थी ने बताया कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत प्रदेश में लॉक डाउन अवधि में पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही में अब तक धारा 188 के तहत 16,572 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक 15,85,089 वाहनों की सघन चेकिंग में 21,967 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 6,55,66,300 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं के लिए कुल 1,50,845 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 493 लोगों के खिलाफ 395 एफआईआर दर्ज करते हुए 170 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार फेक न्यूज पर कड़ाई से नजर रख रही है। फेक न्यूज के तहत अब तक 255 मामलों का संज्ञान में लेते हुए साइबर सेल को सूचित किया गया है जो जांच के बाद कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।

12.65 लाख श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार रूपए

अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की श्रमिक भरण-पोषण योजना के तहत निर्माण कार्यों से जुड़े 12.65 लाख श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार रूपए की धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से भेजी गई है। इसके अतिरिक्त नगरीय क्षेत्र के 4.78 लाख श्रमिकों एवं ग्रामीण क्षेत्र के 3.33 लाख निराश्रित व्यक्तियों को भी एक-एक हजार रूपए की धनराशि का भुगतान किया जा चुका है।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश की 33,151 फैक्ट्री से सम्पर्क किया गयाए जिनमें 30,466 द्वारा अपने श्रमिकों को वेतन का वितरण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 5,469 औद्योगिक इकाईयां चालू हो गई हैं। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग की सब कमेटी द्वारा आश्रय स्थल की संख्या 5,241 हो गयी है जिनमें अब तक रहने वालों की संख्या 1,25,989 है।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...