back to top

फिल्म धुरंधर ने बॉक्स आफिस पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। फिल्म निर्माता आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर ने दुनिया भर के बॉक्स आॅफिस पर।,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म निर्माताओं ने यह जानकारी साझा की। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन
रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्माण आदित्य धर और उनके भाई लोकेश धर ने अपने बैनर बी62 स्टूडियोज और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।

फिल्म निर्माताओं ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉक्स आॅफिस के आंकड़े साझा करते हुए लिखा,पूरे गर्व के साथ।,000 करोड़ के क्लब में प्रवेश। अपनी टिकटें बुक करें। दुनिया भर में धुरंधर का जादू बरकरार है। फिल्म ने विश्व स्तर पर अब तक कुल।,006.7 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। घरेलू बॉक्स आफिस पर इसने 789.8 करोड़ रुपये बटोरे हैं।

यह फिल्म अपराधियों, मुखबिरों और जासूसों के एक नेटवर्क के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी इन किरदारों के एक-दूसरे से जुड़ते जीवन, गुप्त अभियानों, जासूसी और विश्वासघात के ताने-बाने को दर्शाती है। यह फिल्म पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म निर्माताओं ने इसके दूसरे भाग की भी पुष्टि कर दी है जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...