back to top

फिल्म डकैत एक प्रेम कथा ने पहले दिन दुनिया भर में कमाए 15 करोड़ से ज्यादा

मुंबई। रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने शुक्रवार को दुनिया भर में 10.03 करोड़ की कमाई की। वहीं, अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत: एक प्रेम कथा ने शुक्रवार को यानी रिलीज के पहले दिन दुनिया भर में 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। जिसके बाद यह फिल्म हिंदी और तेलुगु मार्केट में अदिवि शेष की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई। बता दें कि फिल्म में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर के अलावा अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी और जैन मैरी खान सहित अन्य कलाकार भी हैं।

फिल्म डकैत की प्रोडक्शन कंपनी अन्नपूर्णा स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर कमाई के आंकड़े शेयर किए। यह एक बहुभाषीय फिल्म है, जिसे हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में अलग-अलग शूट किया गया है। फिल्म के म्यूजिक और माउथ पब्लिसिटी को इसके शुरूआती कलेक्शन का अहम कारण माना जा रहा है। अब शनिवार और रविवार को वीकेंड होने के कारण कलेक्शन और बढ़ सकता है। दूसरी ओर, धुरंधर 2 ने रिलीज के 23वें दिन (चौथे शुक्रवार) 6.70 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस 1,263.26 करोड़ और नेट 1,055.12 करोड़ हो चुका है।

ओवरसीज में 23वें दिन 2.00 करोड़ जोड़ते हुए कुल 408.00 करोड़ का कलेक्शन हुआ। इसके साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,671.26 करोड़ पहुंच गया है। भाषा के हिसाब से 23वें दिन हिंदी से 6.50 करोड़, तमिल से 7 लाख, तेलुगु से 9 लाख, कन्नड़ से 3 लाख और मलयालम से 1 लाख की कमाई हुई। बता दें कि धुरंधर 2 भारतीय सिनेमा के इतिहास में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। अब यह केवल दंगल (2070 करोड़ रुपए), बाहुबली 2 (1788 करोड़ रुपए) और पुष्पा 2 (1742 करोड़ रुपए) से पीछे है।

RELATED ARTICLES

बादशाह के ‘टटीरी’ सॉन्ग का न्यू टीजर जारी

मुंबई। बादशाह ने अपने टटीरी गीत का नया टीजर जारी किया और सोशल मीडिया पर गाने को दोबारा अपने फैंस से समर्थन मांगा है।...

‘द 2021 नॉवल’ पर आधारित है हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’

यह कहानी है मानवता को बचाने के मिशन पर निकले एक अकेले अंतरिक्ष यात्री कीलखनऊ। रयान गोसलिंग स्टारर 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' अमेरिका सहित दुनिया...

थिएटर करने से पूरी बॉडी चार्ज रहती है : यशपाल शर्मा

लखनऊ। आमिर खान की 'लगान' से लेकर 'गंगाजल', 'अपहरण', 'राउडी राठौड़' और 'अब तक छप्पन' जैसी कई चर्चित फिल्मों में अपने अभिनय से यशपाल...

राणा पर अंपायर से बहस करने और गायकवाड़ पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना

चेन्नई । दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नितीश राणा पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान चौथे अंपायर...

बायर्न म्यूनिख ने एक सत्र में सर्वाधिक गोल करने का 54 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

बर्लिन। बायर्न म्यूनिख ने जर्मन फुटबॉल लीग बुंडेसलिगा में एक सत्र में सर्वाधिक गोल करने का अपना ही 54 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।...

यूपी प्रो हैंडबॉल लीग : काशी किंग्स की लगातार तीसरी जीत’, गोरखपुर राउडीज़ की दूसरी जीत, बर्बरीक वॉरियर्स ने खोला खाता

लखनऊ । काशी किंग्स ने 'यूपी प्रो हैंडबॉल लीग' में दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए जीत की हैट-ट्रिक लगाते हुए नाकआउट के लिए मजबूत...

बादशाह के ‘टटीरी’ सॉन्ग का न्यू टीजर जारी

मुंबई। बादशाह ने अपने टटीरी गीत का नया टीजर जारी किया और सोशल मीडिया पर गाने को दोबारा अपने फैंस से समर्थन मांगा है।...

इस्लामाबाद वार्ता फेल: जेडी वेंस बोले- हमने बेस्ट ऑफर दिया था, पर ईरान ने शर्तें मानने से किया इनकार

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे तक चली गहन शांति वार्ता किसी नतीजे पर पहुंचे बिना समाप्त हो गई है। अमेरिकी...

21 घंटे की मैराथन बैठक और नतीजा सिफर… जानें क्यों फेल हुई अमेरिका-ईरान की इस्लामाबाद शांति वार्ता

इस्लामाबाद। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम करने के उद्देश्य से पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में...