back to top

भारत और श्रीलंका के बीच चार दशक बाद नौका सेवा बहाल, पीएम ने संबंधों में नया अध्याय बताया 

नागपत्तिनम/नयी दिल्ली। श्रीलंका में गृह युद्ध के कारण अवरुद्ध होने के 40 साल बाद भारत और द्वीपीय राष्ट्र के बीच शनिवार को नौका सेवा बहाल हुई, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

नौका सेवाओं की बहाली का स्वागत करते हुए श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी, व्यापार और सांस्कृतिक संपर्क में सुधार लाने में मदद मिलेगी। तमिलनाडु के नागपत्तिनम और श्रीलंका के उत्तरी प्रांत में जाफना के पास कांकेसंथुराई के बीच नौका सेवा का उद्देश्य दोनों पड़ोसियों के बीच प्राचीन समुद्री संपर्क को पुनर्जीवित करना है।

उच्च गति वाली इस नौका सेवा का संचालन शिपिंग कॉर्पाेरेशन ऑफ इंडिया कर रहा है और इसकी क्षमता 150 यात्रियों की है। अधिकारियों के अनुसार, नागपत्तिनम और कांकेसंथुराई के बीच लगभग 60 समुद्री मील (110 किलोमीटर) की दूरी समुद्र की स्थिति के आधार पर करीब साढ़े तीन घंटे में तय होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच नौका सेवा से दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी, व्यापार को गति मिलेगी और लंबे समय से कायम रिश्ते मजबूत होंगे। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि नौका सेवा लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देने की दिशा में हकीकत में एक बड़ा कदम है।

मोदी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि यह नौका सेवा सभी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को जीवंत बनाती है।उन्होंने कहा, कनेक्टिविटी का मतलब केवल दो शहरों को नजदीक लाना नहीं है। यह हमारे देशों, हमारे लोगों और हमारे दिलों को करीब लाती है। भारत और श्रीलंका कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक नये अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं और नागपत्तिनम तथा कांकेसंथुरई के बीच नौका सेवा शुरू होना संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

भारत और श्रीलंका के बीच संस्कृति, वाणिज्य और सभ्यता के साझा इतिहास पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नागपत्तिनम तथा नजदीकी शहरों को श्रीलंका समेत कई देशों के साथ समुद्री व्यापार के लिए जाना गया है और ऐतिहासिक पूम्पुहार बंदरगाह का जिक्र प्राचीन तमिल साहित्य में एक हब (केंद्र) के रूप में किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की हाल की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी के लिए एक दृष्टि पत्र संयुक्त रूप से स्वीकार किया गया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कनेक्टिविटी व्यापार, पर्यटन और लोगों के बीच परस्पर संपर्क को बढ़ावा दे रही है, जबकि दोनों देशों के युवाओं के लिए नये अवसर भी पैदा कर रही है। मोदी ने साल 2015 की श्रीलंका की अपनी यात्रा को भी याद किया, जब दिल्ली और कोलंबो के बीच सीधी विमान सेवा की शुरुआत की गई थी।

विक्रमसिंघे ने कहा,नौका सेवा भारत और श्रीलंका के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नौका सेवा के उद्घाटन कार्यक्रम में एक वीडियो संदेश में कहा, हजारों वर्षों से, लोगों ने भारतीय उपमहाद्वीप से इस द्वीप तक तथा श्रीलंका से वापस भारतीय महाद्वीप जाने के लिए पाक जलसंधि को पार किया है। इस तरह हमारी संस्कृतियां विकसित हुईं। इस तरह हमारा व्यापार विकसित हुआ।

श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तर में युद्ध के कारण हमारे दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी बाधित हुई। उन्होंने कहा, अब शांति कायम हुई है और हम समुद्र संपर्क पुन: स्थापित कर सकते हैं। विक्रमसिंघे ने इस संपर्क को पुन: स्थापित करने में निभाई गई भूमिका के लिए मोदी और भारतीय शिपिंग कॉर्पाेरेशन का आभार जताया।

यह खबर पढ़े- मिशन शक्ति 4.0 को हरी झंडी: सीएम योगी ने कहा-महिला और बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं  

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...