back to top

प्राइवेट अस्पतालों में तय पैकेज के अनुसार ही ली जाये फीस : योगी

  • ऑक्सीजन की कालाबाजारी हर हाल में रोकी जाये

  • ऐसी गतिविधियों में लगे लोगों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

  • बचाव के लिए लगातार चलें जागरूकता कार्यक्रम

  • डॉक्टरों व अन्य मेडिकल स्टाफ को ज्यादा से ज्यादा हो प्रशिक्षण

लखनऊ। प्राइवेट अस्पतालों द्वारा कोरोना के इलाज के नाम पर प्राइवेट अस्पतालों द्वारा भारी भरकम फीस लिए जाने की खबरों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहुत सख्ती से संज्ञान लिया है। योगी ने रविवार को कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ जिले में कोविड अस्पताल बनाये गये सभी प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों के लिए मानक के अनुरूप स्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित की जायें। प्राइवेट अस्पतालों कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए तय पैकेज के अनुसार ही फीस ली जाये।

मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ अनलॉक की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति लगातार बनाये रखने की प्रभावी व्यवस्था की जाये। ऑक्सीजन की उपलब्धता 48 घण्टे के बैकअप के साथ रहनी चाहिए। आॅक्सीजन प्लांट पूरी क्षमता के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कालाबाजारी हर हाल में रोकी जाये। ऐसी गतिविधियों में संलग्न व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

योगी ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुलभ कराने के लिए कृतसंकल्प हैं। प्रदेशवासियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव व उपचार के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए इसके प्रति पूरी सावधानी बरते जाने की जरुरत है। इसे ध्यान में रखते हुए कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाये जायें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के प्रति जागरूकता के लिए पुलिस व प्रशासन मिलकर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से अभियान चलाएं। मास्क न पहनने वालों के प्रति सद्भावनापूर्ण ढंग से प्रवर्तन कार्रवाई की जाये। इसका उद्देश्य लोगों को कोरोना काल में मास्क पहनने के महत्व से परिचित कराना होना चाहिये।

मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में कोविड-19 के टेस्ट की संख्या 75 लाख से अधिक होने पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि निरन्तर अधिक से अधिक टेस्ट किये जाएं। जितने ज्यादा टेस्ट किये जायेंगे, कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार पर उतना ही प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा।

योगी ने कहा कि कोविड-19 से बचाव व उपचार की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रशिक्षित व कुशल मानव संसाधन को बढ़ाये जाने की जरूरत है। इसके मद्देनजर, डॉक्टरों, पैरामेडिक्स और अन्य चिकित्सा कर्मियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रशिक्षित कराया जाये। उन्होंने कहा कि सभी कोविड अस्पतालों में एचएफएनसी (हाई फ्लो नेजल कैन्युला), दवाई आदि सहित सभी जरूरी वस्तुओं की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर नगर, मेरठ में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी कोविड अस्पतालों में पीपीई किट, मास्क, ग्लव्ज, सेनिटाइजर आदि की उपलब्धता लगातार बनी रहे।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...