back to top

अब बेहतर महसूस हो रहा, जल्द लौटूंगा : डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। सेना के अस्पताल में भर्ती कराए गए कोविड-19 से संक्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और उन्होंने समर्थन देने के लिए विश्वभर के नेताओं और अमेरिकी जनता का आभार जताया।

ट्रंप ने शनिवार को सेना के अस्पताल से वीडियो संदेश जारी कर कहा, जब मैं यहां आया था, तब इतना अच्छा महसूस नहीं हो रहा था। अब काफी बेहतर लग रहा है। हम सभी बहुत मेहनत कर रहे हैं ताकि मैं वापस आ सकूं। मुझे लौटना ही होगा, क्योंकि हमें फिर से अमेरिका को बहुत आगे ले जाना है। इस बीच, व्हाइट हाउस में ट्रंप के चिकित्सक सीन कॉनले ने कहा कि राष्ट्रपति अब भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं।

उन्होंने कहा कि रविवार को भी राष्ट्रपति की सेहत पर नजर रखी जाएगी, रेमदेसिविर की खुराक उन्हें दी जा रही है। उन्हें पूरा सहयोग दिया जा रहा है, ताकि वह राष्ट्रपति के तौर पर अपने कर्तव्यों को पूरा कर सकें। कॉनले ने शनिवार देर रात कहा था कि राष्ट्रपति को दो अक्टूबर को रेगेरॉन कंपनी की मिश्रित एंटीबॉडी दवा दी गई थी।

उन्होंने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप की सेहत में सुधार है। संक्रमण का पता चलने के बाद से उनकी सेहत में काफी सुधार आया है। कॉनले ने यह भी बताया कि राष्ट्रपति को रेमदेसिविर की दूसरी खुराक दे दी गई है। कॉनले ने कहा कि राष्ट्रपति को बुखार नहीं है तथा उन्हें ऑक्सीजन देने की आवश्यकता नहीं है। ट्रंप ने ट्विटर पर डाले अपने करीब चार मिनट के वीडियो संदेश में कहा कि चुनाव जीतने और अपना काम पूरा करने के लिए उन्हें लौटना है।

राष्ट्रपति ने कहा कि वह वायरस से लड़ रहे हैं और उम्मीद जताई कि वह उसे हरा देंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जो उपचार मिल रहा है, वह किसी चमत्कार से कम नहीं है। उन्होंने कहा, जब मैं यह कहता हूं तो लोग मेरी आलोचना करते हैं, लेकिन कुछ ऐसा हो रहा है जिनके बारे में लगता है कि ये ईश्वर के चमत्कार हैं। मैं इतना कहना चाहता हूं कि मैं अच्छा महसूस करने लगा हूं। ट्रंप ने कहा कि प्रथम महिला मेलानिया की तबियत भी ठीक है।

मेलानिया भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और व्हाइट हाउस में ही रह रही हैं। शुभेच्छाओं के लिए राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड जे ट्रंप जूनियर और बेटी इवांका ट्रंप ने भी सभी का आभार जताया।

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...