back to top

पिता को पता है कि पिता कौन है : TMC सांसद नुसरत जहां

नई दिल्‍ली। तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां पिछले महीने मॉम बनी थीं और उसके बाद वह पहली बार नजर आई हैं. नुसरत जहां का कहना है कि वह काम पर लौट आई हैं, और इसकी वजह उनके लोगों के प्रति उनकी जिम्मेदारी है जिन्होंने उन्हें वोट दिया है. अपने बच्चे के पिता का नाम बताने से इनकार कर चुकी नुसरत जहां ने कहा कि वह अगले सत्र में संसद में नजर आएंगी और वह ‘किसी भी तरह’ के सवाल का सामना करने के लिए तैयार हैं. नुसरत जहां ने बेटे यिशान को 26 अगस्त को जन्म दिया था. ‘

बुधवार को कोलकाता में एक सैलून को लॉन्च करने के दौरान नुसरत जहां ने कहा, ‘अच्छा लगता है. यह एक नई जिंदगी है. यह एक नई शुरुआत जैसा लगता है. जीवन की इस नई कड़ी ने मुझे और बेहद खूबसूरत बना दिया है.’ उन्होंने कहा, ‘मेरी कुछ जिम्मेदारियां हैं जिन्हें मुझे पूरा करना है. मेरी कुछ जिम्मेदारियां है जो मेरे प्रति हैं, मेरे परिवार को लेकर हैं और उन लोगों के प्रति है जिन्होंने मुझे वोट दिया है. तो मैं काम पर लौट आई हूं. मैं अपने समय को सही तरीके से बांट रही हूं ताकि मां के तौर पर भी संतुलन कायम कर सकूं. मैं लोगों से कहती हूं कि थोड़ा जल्दी करो क्योंकि एक छोटा बच्चा घर पर मेरा इंतजार भी कर रहा है.’ उन्होंने साफ कर दिया कि फिलहाल फिल्में कुछ इंतजार कर सकती हैं.

नुसरत जहां संसद के मॉनसून सत्र में हिस्सा नहीं ले सकी थीं क्योंकि उस समय वह आठ माह की प्रेग्नेंट थीं. लेकिन वह शीतकालीन सत्र में जरूर नजर आएंगी. क्या वह सवालों का सामना करने के लिए तैयार हैं? इस पर नुसरत ने कहा, ‘मैं हमेशा से तैयार हूं. कुछ भी मुझे रोक नहीं सकता.’ पति से अलग हो चुकीं नुसरत जहां ने बेटे के पिता के सवाल को लेकर कुछ भी साफ नहीं कहा. उन्होंने सख्ती के साथ कहा, ‘पिता जानता है कि पिता कौन है. इस समय हम माता-पिता बनने का सुख प्राप्त कर रहे हैं. मैं और यश दासगुप्ता अच्छा समय गुजार रहे हैं.’

RELATED ARTICLES

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

जन औषधि सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के सरकार के उद्देश्य को दर्शाती है: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना देश के प्रत्येक नागरिक को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...

जन औषधि सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के सरकार के उद्देश्य को दर्शाती है: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना देश के प्रत्येक नागरिक को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

अबूधाबी के बजाय दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास करेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम

लंदन। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण सुरक्षा चिंताओं के चलते आगामी श्रृंखलाओं की...