back to top

पिता ने किया रिश्तों को शर्मसार…12 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गिरफ्तार

शिमला । हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई है। रामपुर पुलिस थाने क्षेत्र के अंतर्गत एक पिता के खिलाफ अपनी ही 12 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का संगीन मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 6 जुलाई को उनके घर पर हुई बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आज उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी है।

यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता की मां ने रामपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पति ने दिनांक 6 जुलाई को उनके घर पर उनकी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। यह रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा तब हुआ जब उनकी बेटी ने अपनी मां को इस भयावह घटना के बारे में बताया। शिकायत मिलते ही रामपुर पुलिस ने तुरंत हरकत में आई और भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) (दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 06 (यौन उत्पीड़न के गंभीर अपराध) के तहत एफआईआर दर्ज की।

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और न्यायिक रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा ताकि मामले की गहन जांच की जा सके।

डीएसपी शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि चूंकि यह मामला एक किशोरी से संबंधित अपराध और संवेदनशील प्रकृति का है। इसलिए पीड़िता की पहचान को उजागर नहीं किया जाएगा ताकि उसकी गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बता दें कि यह अकेली ऐसी घटना नहीं है जिसने रिश्तों को शर्मसार किया है। तीन दिन पहले शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल में भी रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई थी। वहां एक 25 वर्षीय शख्स ने अपनी 65 वर्षीय बुजुर्ग दादी के साथ दुष्कर्म किया था। हालांकि उस मामले में भी शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था और आरोपी न्यायिक हिरासत में है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...