back to top

बाराबंकी में संपत्ति विवाद को लेकर पिता की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में संपत्ति के बंटवारे को लेकर एक व्यक्ति ने अपने पिता की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अखिलेश नारायण ने बताया कि सतरिख थाना क्षेत्र के समरपुर गांव निवासी विशुन यादव (88) और उनके पुत्र 52 वर्षीय शिवपाल यादव के बीच जमीन और घर बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पुत्र ने पिता पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया, जिससे विशुन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

एएसपी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों की टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की और आरोपी पुत्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

एसबीआई लखनऊ मंडल ने शहीद सैनिक के परिवार को सौंपा 1 करोड़ का बीमा चेक

लखनऊ। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के लखनऊ मंडल ने सशस्त्र बलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक शहीद सैनिक के परिवार...

जनगणना 2027 का दूसरा चरण अगले वर्ष से शुरू होगा, पहले चरण में 5.72 लाख परिवारों ने ली स्व-गणना सुविधा

नयी दिल्ली। भारत के महापंजीयक (आरजीआई) ने शुक्रवार को कहा कि जनगणना 2027 के पहले चरण के दौरान अब तक 5.72 लाख से...

यूपी SIR…. अंतिम सूची में 84 लाख से अधिक मतदाता जोड़े गए… कुल मतदाता की संख्या 13.39 करोड़ हुई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने शुक्रवार को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता...

राजधानी की तनिष्का शर्मा के सिर सजा मिस यूनिवर्स उत्तर प्रदेश-2026 का ताज

कार्तिका मौर्या मिस टीन उत्तर प्रदेश और गुर शरण कौर मिसेज उत्तर प्रदेश-2026 बनीलखनऊ। क्वीनीफाइड इंक प्रा.लि. के तत्वावधान में कल देर रात इंदिरा...

मैं अपनी भूमिकाओं के साथ प्रयोग करता रहता हूं : अनूप सोनी

लोकप्रिय शो 'क्राइम पेट्रोल' के बारे में भी बात कीलखनऊ। अनुप सोनी दर्शकों के मन में ईमानदारी और न्याय का पर्याय हैं, इसलिए यह...

परशुराम जयंती 19 को, विधि विधान से होगी पूजा-अर्चना

परशुराम जी का जन्म ब्राह्मण कुल में हुआ थालखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार को समर्पित है। इस दिन परशुराम भगवान की...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

461वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत टीआरसी लॉ कॉलेज के...

नृत्य, सम्मान संग हुआ ड्रामा संग्रह कांच पर चलते लोग का लोकार्पण

हिंदी संस्थान में हुआ आयोजन लखनऊ। रूबरू फाउंडेशन द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित ड्रामा संग्रह कांच पर चलते लोग का भव्य लोकार्पण आज हिंदी संस्थान, हजरतगंज, लखनऊ...

पद्मा गिडवानी सहित कई विभूतियों को मिलेगा सम्मान

परम्परा 2026 संगीत और नृत्य की एक शाम का आयोजन आजलखनऊ । पद्मजा कला संस्थान की सचिव एवं अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक नृत्यांगना एवं...