समर कॉर्निवल में रंगारंग प्रस्तुति
लखनऊ। प्रगति इवेंट, जेटेक, और लखनऊ विकास प्राधिकरण के सहयोग और समन्वय से यूपी दर्शन पार्क गोमती नगर लखनऊ में चल रहे समर कार्निवल 2025 में उत्तर प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट यूपी दर्शन पार्क की गोमती नदी, प्राचीन धरोहर, वेस्ट मटेरियल से तैयार कलाकृतियां के प्रति आम जनता का ध्यान आकर्षित हो इसके लिए पार्क में प्रगति इवेंट की तरफ से समर कार्निवल 2025 का आयोजन किया जा रहा है।
यूपी दर्शन पार्क में आज भारत की वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की भाव प्रतिमा को साक्षी मानकर उन्हें याद किया गया। रानी लक्ष्मीबाई ने 1857 के विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, और देश के तमाम क्रांतिकारियों को प्रेरित किया था और उन्हें सेना में सम्मिलित किया। रानी लक्ष्मीबाई नई सदी की किरण का सबसे बड़ा उदाहरण हमारे सामने है। साहस, दृढ़ संकल्प, देश भक्ति उनकी रग रग में बसता था। 17 जून 1858 में ग्वालियर के पास युद्ध करते हुए रानी लक्ष्मीबाई वीरगति को प्राप्त हो गईं थीं। हम सब उनको नमन करते हैं। प्रगति इवेंट के सांस्कृतिक मंच से सीटी स्कूल का डांस एंड म्यूजिक ग्रुप जिसका निर्देशन दिव्या शुक्ला द्वारा किया गया ग्रुप द्वारा समूह नृत्य में पार्वती बोली भोले शंकर से, श्री हरी स्तोत्रम तथा भारतनाट्यम दिव्या बिष्ट, एनद्री बिष्ट, कनिष्क, सांघवी सिंह, यशस्वी सिंह, वनिश्री, अनन्या, हिमाक्षी आदि कलाकारों ने उम्दा प्रदर्शन किया और हर पल को यादगार बना दिया।
इसी कड़ी में सांस्कृतिक मंच से आज मधु सिंह के सफल निर्देशन में मॉडलिंग और फैशन शो का जलवा बिखेरा गया जिसमें शुभपाल, रोली पाल, मुस्कान सोफिया, आकांक्षा, तान्या, श्वेता श्रुति, रुचि तथा कविता ने रैंप पर अपने प्रदर्शन से खूब तालियां बटोरी। सांस्कृतिक कार्यक्रम आरंभ होने से पहले प्रगति इवेंट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष एनबी सिंह, जेटेक संस्था के सूरज और साथ में सभी अकादमी के कलाकारों और भारी संख्या में आए हुए लोगों द्वारा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि हम कभी भी देश के लिए कुर्बान देने वालों को नहीं भूल सकते, हम उनके सदैव ऋणी रहेंगे। उपाध्यक्ष एनबी सिंह में कलाकारों को मोमेंटम और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।