लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज किसान दिवस के अवसर पर प्रति हेक्टेय़र सर्वाधिक उत्पादन करने वाले 31 किसानों को पुरस्कृत किया। प्रथम व द्वितीय पुरस्कार पाने वाले किसानों की संख्या के हिसाब से फर्रुखाबाद जिला पांच पुरस्कार जीत कर शीर्ष पर रहा जहां के दो किसानों को पहला और तीन किसानों को दूसरा पुरस्कार मिला।
दूसरे स्थान पर जौनपुर जिला रहा जहां के दो किसानों को प्रथम और एक किसान को दूसरा पुरस्कार हासिल हुआ। प्रथम पुरस्कार पाने वाले किसानों को एक-एक लाख रुपये का और दूसरा स्थान पाने वाले किसानों को 75-75 हजार रुपये पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कृत किसानों की जिलावार सूची निम्नवत है।
प्रथम पुरस्कार-
किसान का नाम जिला फसल उत्पादकता (कुंतल/हे.) पुरस्कार राशि
अमरेन्द्र सिंह लखनऊ उर्द 38.25 1,00,000
शीतला प्रसाद जौनपुर गेहूं 90.00 1,00,000
विजय प्रकाश सिंह जौनपुर चना 58.50 1,00,000
रामनाथ झांसी मटर 42.00 1,00,000
संतोष कुमार राय बलिया मसूर 42.00 1,00,000
सारिका त्यागी हापुड़ राई-सरसो 40.16 1,00,000
बादशाह सिंह फर्रुखाबाद धान 119.60 1,00,000
चन्द्र किशोर फर्रुखाबाद मक्का 93.00 1,00,000
पूरन सिंह बुलन्दशहर अरहर 27.00 1,00,000
द्वितीय पुरस्कार-
किसान का नाम जिला फसल उत्पादकता (कुंतल/हे.) पुरस्कार राशि
सुखवीर सिंह फर्रुखाबाद गेहूं 84.60 75,000
कृष्ण कुमार अम्बेडकरनगर चना 57.80 75,000
मुन्नीदेवी झांसी मटर 41.24 75,000
दिलीप सिंह बलिया मसूर 36.60 75,000
बृजेश कुमार शामली राई-सरसों 39.60 75,000
सुभाष यादव जौनपुर धान 119.00 75,000
प्रभाचन्द्र फर्रुखाबाद मक्का 92.40 75,000
ओमवीर सिंह अलीगढ़ अरहर 23.80 75,000
श्यामा देवी फर्रुखाबाद उर्द 35.20 75,000





