back to top

किसानों को नहीं मिल रहा एमएसपी का लाभ

राकेश टिकैत का कबरई में हुआ स्वागत

महोबा / कबरई । बुंदेलखण्ड दौरे पर आए चर्चित किसान नेता का जनपद के कबरई कस्बे में पहुंचने पर किसानों द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।
इस मौके पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि ये किसान की लड़ाई है देश को आजाद करवाने में 90 वर्ष लगे थे जब तक सरकार काले कानून वापस नही लेगी तब तक किसान घर नही जाएगा । उन्होंने कहा कि बुंदेलखण्ड के किसानों व नौजवानों के हालत खराब है यहां एमएसपी पर खरीद नही होती है । बुंदेलखण्ड में ज्यादातर आर्गेनिक फसले पैदा होती है अगर फसलों के लिए बाजार तलाश किए जाए एवं भारत सरकार और प्रदेश सरकार ऐसी फसलों के लिए काम करें तो बुंदेलखण्ड के किसानों की हालत अच्छी हो सकती है । बुंदेलखण्ड में किसानो को एमएसपी का लाभ नही मिलता है यहां सस्ते में काला धान , गेहूं खरीदे जाते हैं और बड़ा व्यापारी एमएसपी पर उस फसल को उ0प्र0 के कुछ हिस्सो और हरियाणा एवं पंजाब में जाकर बेचता है ।

वार्ता के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि अन्ना जानवर यहां एक भयंकर बीमारी है जो फसलों को नष्ट करते है जिस पर सरकार कोई ध्यान नही दे रही है । नहरों में पानी कम आने की वजह से सिंचाई सुविधा से वंचित रह जाने के कारण यहां का किसान कर्ज के वजह से आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाता है । बुंदेलखण्ड से हर दिन हजारो कि संख्या में नौजवान दिल्ली व बड़े शहरों में नौकरी की तलाश में जाते है । बुंदेलखण्ड में जो खनन होता है उसके राजस्व का बड़ा भाग बाहर जाता है अगर उसको बुंदेलखण्ड में खर्च किया जाए तो यहां का सम्पूर्ण विकास हो सकता है और लोगों को रोजगार मिल सकता है । उन्होंने चर्चा की कि देश के प्रधानमंत्री ने कहा है कि 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी । अब किसान इंतजार कर रहे है कि 1 जनवरी 2022 से उनकी फसल दोगुने रेट पर बिकना शुरू हो जाएगी । इस मौके पर जनपद के तमाम किसान उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...