back to top

तेंदुलकर के 47वें जन्मदिन पर फैंस ने दी बधाई

नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भले ही कोरोना वायरस महामारी के कारण पैदा हुए हालात के मद्देनजर अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर क्रिकेट के इस महानायक को 47वें जन्मदिन की जमकर बधाइयां मिली।

सचिन ने जन्मदिन के मौके पर मां से आशीर्वाद लेते हुए तस्वीर ट्वीट कर लिखा, माँ से आशीर्वाद लेकर दिन शुरू किया। उन्होंने गणपति बप्पा की तस्वीर मुझे उपहार में दी। बिलकुल अनमोल है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड के खिलाफ 2008 में टेस्ट में लगाई गई उनकी शतकीय पारी की झलकियों को साझा किया। तेंदुलकर ने करियर के इस 41वें शतक को मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले में मारे गए लोगों को समर्पित किया था।

बीसीसीआई ने कहा, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 47 साल के हो गए हैं। हम इंग्लैंड के खिलाफ 2008 में खेली गई उनकी पारी को साझा कर रहे है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की 41वीं शतकीय पारी को मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले में मारे गए लोगों को समर्पित किया था। इस दिग्गज को जन्म दिन की शुभकामनाएं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी सचिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

आईसीसी ने ट्वीट किया, सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई, जो अब तक के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट में 53.79 की औसत से 15921 और 463 वनडे में 44.83 की औसत से 18426 रन बनाए हैं। उनके नाम टेस्ट में 51 जबकि एकदिवसीय में 49 शतक दर्ज हैं। भारतीय टीम में तेंदुलकर के साथ लंबे समय तक पारी का आगाज करने वाले वीरेंद्र सहवाग ने 2007 और 2011 विश्व कप की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, सच है कि यह महान व्यक्ति बल्लेबाजी करते समय भारत में समय रोक देता था। सचिन पाजी से सबसे बड़ी प्रेरणा इन दो तस्वीरों में शामिल है।

कठिन समय को याद रखने की जरूरत है, हर मुश्किल के बाद जीत मिलती है। भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने सचिन के साथ अपनी एक फोटो साझा करते हुए ट्वीट किया, उस इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जिसके खेल के प्रति जिनके जुनून ने कई लोगों को प्रेरित किया। पाजी आपका साल शानदार रहे। एकदिवसीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने भी तेंदुलकर के साथ अपने सर्वश्रेष्ठ पलों को साझा किया।

उन्होंने ट्वीट किया, महान शख्सियत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके साथ बिताए मेरे दो सर्वश्रेष्ठ पल थे: 1) आस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में सिडनी में उनके साथ शतकीय साझेदारी करना। 2) ईडेन गार्डेन्स में उनके हाथ से टेस्ट कैप हासिल करना। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने उन्हें सच्चा प्रेरक बताते हुए ट्वीट किया, मैदान के बाहर और अंदर आप सच्चे प्रेरक है। जन्मदिन की शुभकामनाएं सचिन सर, उम्मीद है आपका दिन अच्छा होगा।

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने ट्वीट किया, जन्मदिन की शुभकामनाएं बॉसमैन, आपने खेल में जो विरासत छोड़ी है, वह अमर रहेगी। भगवान आप पर हमेशा आशीर्वाद बनाए रखे चैम्पियन। तेंदुलकर के बचपन के दोस्त विनोद कांबली ने परिवार के साथ एक वीडियो साझा कर उन्हें बधाई दी। इनके अलावा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, अजिंक्य रहाणे, वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल, आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भी ट्वीट कर सचिन को शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...