back to top

मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में शुक्रवार को यहां भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार हंस राज हंस, केंद्रीय मंत्री और चांदनी चौक से उम्मीदवार हर्ष वर्धन तथा पार्टी के अन्य नेता भी इस मौके पर मौजूद थे।

मेहंदी की बेटी की शादी हंस के बेटे से हुई है

मेहंदी की बेटी की शादी हंस के बेटे से हुई है। हंस भी मशहूर पंजाबी गायक हैं जिन्हें हाल ही में उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार घोषित किया गया है। उन्होंने कहा, दलेर मेहंदी मेरे रिश्तेदार भी हैं। मेहंदी 2013 में कांग्रेस में शामिल हुए थे और दिल्ली विधानसभा चुनाव लडऩा चाहते थे। उन्होंने कांग्रेस के प्रचार अभियान के गीत नहीं रुकेगी मेरी दिल्ली को अपनी आवाज भी दी थी। सूत्रों के मुताबिक मेहंदी के भाजपा में शामिल होने को लोगों ने ज्यादा तवज्जो नहीं दी। इसकी वजह मानव तस्करी के एक मामले में उन्हें दोषी ठहराया जाना हो सकता है। पटियाला की एक अदालत ने पिछले साल मेहंदी को 15 साल पुराने मानव तस्करी के एक मामले में दो साल कैद की सजा सुनाई थी। उन पर 1000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था। हालांकि मेहंदी को जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर घटा लेकिन निचले इलाकों में अब भी बाढ़ जैसे हालात

वाराणसी / लखीमपुर खीरी / बाराबंकी । वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर रविवार को घट गया लेकिन शहर के निचले इलाकों और वरुणा...

धार्मिक उत्सव में आतिशबाजी सामग्री में विस्फोट, 10 लोगों की मौत, 64 अन्य घायल हुए

तेमास्कालसिंगो (मेक्सिको)। मेक्सिको राज्य के तेमास्कालसिंगो कस्बे में धार्मिक उत्सव के दौरान आतिशबाजी में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री में विस्फोट हो गया। हादसे...

‘हनुमान अंश’ में हनुमान या नीम करौली बाबा? जानिए फिल्म की असली कहानी

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में आम धारणा यह रही है कि किसी भी फिल्म की किस्मत उसके पहले वीकेंड में ही तय हो जाती है।...

बिहार बाढ़ अलर्ट: खतरे के निशान के पार गंगा, 11 जिलों में 19.57 लाख लोग प्रभावित

पटना। बिहार में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है और स्थिति अब चिंताजनक स्तर पर पहुंच चुकी है। राजधानी पटना के गांधी...

‘हनुमान अंश’ में हनुमान या नीम करौली बाबा? जानिए फिल्म की असली कहानी

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में आम धारणा यह रही है कि किसी भी फिल्म की किस्मत उसके पहले वीकेंड में ही तय हो जाती है।...

मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत, पांच अधिकारी निलंबित, सीएम मोहन ने दिए जांच के आदेश

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई...

सत्य निकेतन इमारत के मालिक के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर, तलाश तेज

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन में ढही इमारत के मालिक हरिराम के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। पुलिस के अनुसार,...