back to top

नाकाम भाजपा दे रही मजबूत सरकार और आतंकवाद की दुहाई: अखिलेश

बहराइचा/बलरामपुर (उप्र)। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा पर डर और नफरत फैलाकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस सरकार ने पांच साल जनता का काम नहीं किया वह अब वोट के लिए मजबूत सरकार और आतंकवाद की दुहाई दे रही है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सरकार छुट्टा जानवरों से जनता की हिफाजत नहीं कर पा रही है वह आतंकवाद से रक्षा कैसे करेगी। अखिलेश ने बहराइच और बलरामपुर में सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित रैलियों में कहा कि आतंकवाद की बात कर रही भाजपा की कथित मजबूत सरकार ने दहशतगर्दी के खिलाफ आखिर क्या किया? हर दिन एक जवान शहीद हो रहा है और भाजपा के लोग सवाल पूछने वाले को राष्ट्र विरोधी कह डालते हैं। उन्होंने कहा कि डर और नफरत फैलाकर वोट की जुगत लगा रही भाजपा ने पिछले पांच साल के दौरान जनता को सिर्फ छला है। अब जब चुनाव का वक्त आया है तो वह अपने पुराने वादों पर बात करने के बजाय मजबूत सरकार और आतंकवाद की दुहाई दे रही है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि आतंकवाद खत्म करने का

सपा अध्यक्ष ने कहा कि आतंकवाद खत्म करने का दम भरने वाली सरकार वाराणसी में एक सिपाही से घबरा गई। भाजपा सरकार ने साजिश करके कागजों में कमी बताकर उस सिपाही को चुनाव नहीं लडऩे दिया। वह सिपाही तो सरकार से फौजियों को मिलने वाली पतली दाल, बासी रोटी, घटिया वर्दी और घटिया जूते मोज़े आदि से सम्बन्धित सवाल भर पूछना चाहता था लेकिन भाजपा वाले उसे नहीं सहन कर सके। सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना लगाते हुए कहा कि सपा और बसपा को गुंडों की पार्टी बताने वाले योगी पर खुद गंभीर धाराओं वाले आपराधिक मामले दर्ज हैं। अखिलेश ने बलरामपुर के रेहरा बाजार में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए छुट्टा पशुओं के मुद्दे पर भाजपा को घेरा।

छुट्टा जानवरों तक से रक्षा नहीं कर पा रहे हैं

उन्होंने कहा कि आतंकवाद से देश की रक्षा का दावा करने वाले भाजपा के लोग छुट्टा जानवरों तक से रक्षा नहीं कर पा रहे हैं। वे दहशतगर्दी से हिफाजत कैसे करेंगे। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि अगर छुट्टा घूम रहे सांड किसी को मारकर घायल करते हैं तो उसका मुकदमा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दर्ज होना चाहिए, क्योंकि उन्होंने छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान करने की कोई ठोस पहल नहीं की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सपाबसपारालोद गठबंधन को महामिलावटी कहे जाने पर उन्होंने कहा कि अगर राजनीति में बडी मिलावट किसी ने की है तो वह भाजपा ने ही की है। भाजपा खुद 38 दलों से मिलकर सरकार चला रही है। सचाई यह है कि महागठबंधन ने उनकी नींद उड़ा दी है।

RELATED ARTICLES

मसूद अजहर के अफगानिस्तान में होने से काबुल का इनकार, पाकिस्तान के दावे को खारिज किया

नयी दिल्ली। तालिबान सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के संस्थापक मसूद अजहर के अफगानिस्तान में सक्रिय होने के पाकिस्तान के बार-बार किए जा रहे दावों...

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का दिया निर्देश

नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर के पास एक इमारत के ढहने की घटना में सात लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री रेखा...

छात्र को नोटिस भेजने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मजिस्ट्रेट से पूछा-आदेश के बावजूद ‘हिम्मत’ कैसे हुई?

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर एक छात्र को...

विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षक की भूमिका अहम: डॉ. अर्चना वाजपेयी

उन्नाव । एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं...

लड्डू गोपाल की छठी आज, मंदिरों व घरों में होगी पूजा

लखनऊ। बुधवार 9 सितंबर को कृष्ण की छठी मनाई जाएगी। छठी के दिन शहर के मंदिरों व घरों में कान्हा की विशेष पूजा अर्चना...

मनौतियों के राजा का तैयार हो रहा है सबसे बड़ा पंडाल

14 से 25 सितंबर तक झूलेलाल वाटिका में होगा गणेश उत्सव लखनऊ। राजधानी का सबसे बड़ा गणेश उत्सव मनाया जाने वाला झूलेलाल घाट पर...