back to top

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 327 अंक टूटा

मुंबई। Share Market Today : घरेलू बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी तथा अमेरिकी बाजारों में कमजोर रुख से शुरुआती सौदों के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 325.97 अंक गिरकर 79,142.04 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 99.1 अंक फिसलकर 24,198.40 अंक पर आ रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, लार्सन एंड टूब्रो, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। टाटा मोटर्स, टाइटन, आईटीसी और सन फार्मा के शेयरों में तेजी रही। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की-225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायेद में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.66 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,314.76 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

शेयर बाजार और रुपये में ऐतिहासिक गिरावट… निवेशकों के डूबे अरबों रुपये

नई िदल्ली। वैश्विक बाजारों में छाई सुस्ती और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ...

ब्रिक्स सीसीआई डब्लूई समिट 2026 ने नवप्रवर्तन, विज्ञान एवं उद्यमशीलता में महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाया

मुख्य अतिथि और खेल एवं युवा मामलों की राज्यमंत्री रक्षा खडसे ने एक समावेशी, सशक्त भारत के लिए प्रधानमंत्री के विजन को दोहराया नई दिल्ली...

भारतीय दूतावास की उप प्रमुख ने अमेरिकी सांसदों से मुलाकात की, भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा की

वाशिंगटन।अमेरिका में भारतीय दूतावास की उप प्रमुख नामग्या खम्पा ने अमेरिकी सांसद सारा एल्फ्रेथ से मुलाकात कर रक्षा, व्यापार तथा निवेश में सहयोग को...

शेयर बाजार और रुपये में ऐतिहासिक गिरावट… निवेशकों के डूबे अरबों रुपये

नई िदल्ली। वैश्विक बाजारों में छाई सुस्ती और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ...

ब्रिक्स सीसीआई डब्लूई समिट 2026 ने नवप्रवर्तन, विज्ञान एवं उद्यमशीलता में महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाया

मुख्य अतिथि और खेल एवं युवा मामलों की राज्यमंत्री रक्षा खडसे ने एक समावेशी, सशक्त भारत के लिए प्रधानमंत्री के विजन को दोहराया नई दिल्ली...

चैत्र नवरात्र : भक्तों ने की महागौरी की पूजा-अर्चना, मांगी सुख-समृद्धि

लखनऊ। गुरुवार अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना...

शुभ योग में राम नवमी आज, घरों व मंदिरों में होगी प्रभु श्रीराम की पूजा

लखनऊ। राम नवमी सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल चैत्र...

लखनऊ का रंगमंच सामूहिक प्रयासों से ही समृद्ध हुआ : सूर्यमोहन

विश्व रंगमंच दिवस आज लखनऊ। 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है। मगर समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी...

धोखे और नैतिकता पर आधारित है नाटक गोरखधंधा

अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी, लखनऊ द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग ने विवेक मिश्रा...