back to top

भदोही में फर्जी म्यूचुअल फंड कंपनी ने निवेशकों से 93 करोड़ रुपये ठगे

भदोही । उत्तर प्रदेश के भदोही में एक फर्जी म्यूचुअल फंड कंपनी के निदेशक ग्राहकों के 93 करोड़ रूपये लेकर कथित तौर पर फरार गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में ‘वेरी वेल म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड’ के एक कर्मचारी राजेश कुमार मौर्या की ओर से मिली शिकायत के आधार पर 15 निदेशकों के खिलाफ बुधवार रात ज्ञानपुर थाने में भारतीय न्याय सहिंता (बीएनएस) की धारा 314(4) के तहत मामला दर्ज किया गया।

शिकायत के अनुसार कृपा शंकर, उसकी पत्नी आशा देवी, बेटों रवि आनंद, अक्षय, सूरज, अमन के अलावा सुहैल अहमद, आनंद श्रीवास्तव, दया शंकर, विमलेश मौर्य, रमेश मौर्य, वेद प्रकाश, राकेश वर्मा, सूबेदार पाल और सुरेश यादव ने खुद को वेरी वेल कंपनी का निदेशक बताया और धन दोगुना करने का वादा करते हुए सावधि जमा जैसी कई योजनाओं में एजेंटों के जरिये सैकड़ों लोगों के 92.91 करोड़ रुपये जमा कराए।

शिकायत में कहा गया है कि कंपनी के मुखिया कृपा शंकर की मौत होने के बाद उसकी पत्नी आशा देवी और चार बेटे मिलकर अपने अन्य निदेशकों के साथ कंपनी का संचालन करने लगे।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जमा किये धन और सावधि जमा की अवधि पूरी होने पर जब 25 जून को ग्राहक जिले के ज्ञानपुर में स्थित कंपनी के कार्यालय पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ पाया जबकि सभी निदेशक भाग चुके थे।

उन्होंने बताया एजेंटों ने जब खोजबीन की तो चौकाने वाली बात सामने आई कि जिस वेरी वेल बेनिफिट निधि में उन्होंने करोड़ों रुपये जमा कराये हैं, उसका बैंक में कोई खाता ही नहीं हैं।

छानबीन में पता चला कि इन 15 निदेशकों ने अपने ग्राहकों का पैसा एक गुप्त कंपनी माइक्रो क्रेडिट फाउंडेशन में जमा कराया है जिसका खाता इंडियन बैंक की ज्ञानपुर शाखा में है। यह भी पता चला कि निदेशकों ने अपने नाम से मकान और ज़मीन भी खरीदी है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राजेश कुमार मौर्या का आरोप है कि सभी निदेशक न फोन उठा रहे न मिल रहे हैं।उन्होंने कहा कि मामला दर्ज करके ज्ञानपुर थाने के प्रभारी को जांच सौंपी गई है और बहुत जल्द मामले में कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

सैमसन राजस्थान रॉयल्स का चेहरा बन गए थे, उन्हें खोना बहुत बड़ा नुकसान है: फाफ डुप्लेसी

नयी दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी का मानना है कि जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स और...

टाटा समूह के चेयरमैन चंद्रशेखरन को ब्रिटिश सरकार ने मानद ‘नाइटहुड’ से सम्मानित किया

नयी दिल्ली। टाटा समूह के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन को भारत-ब्रिटेन व्यापार संबंधों को मजबूत करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ब्रिटिश सरकार ने...

आज प्रदेश में न कोई भय है, न तनाव, न अराजकता और न ही दंगों का खतरा: मुख्यमंत्री योगी

9 वर्षों में राज्य में बदल गई कानून-व्यवस्था की तस्वीर,शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जा रहे त्योहार, नवरात्रि व रमजान में अब नहीं कोई तनाव,...

मां भगवती के मंत्रों से गूंज उठे मंदिर, देवीमय हुआ शहर

घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र शुरू, भक्तों ने विधि-विधान से की देवी मां की आराधना, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतारलखनऊ। या देवी...

सूर्य को अर्घ्य दान व संगीत की स्वर लहरियों से नव वर्ष का स्वागत

लखनऊ। गोमती तट, कुड़िया घाट रविवार भोर होते ही संगीत की मधुर स्वरलहरियों से गुजायमान हो उठा। सूर्य की प्रथम किरण फूटते ही लोगों...

आज नहीं दिखा चांद, ईद कल, बाजारों में तैयारी शुरू

लखनऊ। शिया और सुन्नी समुदाय दोनों को ही बेसब्री से गुरुवार को ईद का चांद दिखने की उम्मीद थी लेकिन देर शाम तक ईद...

भारतीय नववर्ष के साथ हुआ चैती महोत्सव का रंगारंग आगाज

चैत्र शुक्ल के प्रथम दिवस पर सजा 12 दिवसीय चैती महोत्सव डिजिटल लाइट एंड साउंड से सजेगा तुलसी रंगमंच ऐशबाग श्री रामलीला मैदान में होगा श्री...

‘अहम कृष्ण: अस्मि’ बना विचारों का मंच

अहं कृष्ण: अस्मि में दिखे श्रीहरि के संघर्षशील मानव जीवन की कहानी लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान एवं मस्त रंग लखनऊ की ओर से नाटक...

किताबों पर मिल रही 10 से 60 प्रतिशत तक छूट

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : सातवां दिन सम्मान और काव्य समारोहों के बीच विमोचन लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा पुस्तक मेला यूं तो...