back to top

फेसबुक ने ट्रंप के समर्थन में पोस्ट करने वाले फर्जी अकाउंट हटाए

मेनलो पार्क (अमेरिका)। फेसबुक ने ऐसे 276 अकाउंट हटा दिए हैं जिनका इस्तेमाल फर्जी तौर पर दक्षिणपंथी अमेरिकी लोगों के रूप में किया जाता था तथा इन अकाउंट से ऐसे समाचार पर टिप्पणी की जाती थी। अकसर ए टिप्पणियां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में होती हैं। कंपनी ने गुरुवार को इस बाबत घोषणा की।

फेसबुक ने एरिजोना की एक डिजिटल कम्युनिकेशन कंपनी पर भी स्थाई प्रतिबंध लगा दिया जिसके बारे में उसका कहना है कि इन फर्जी अकाउंट के पीछे इस कंपनी का हाथ है। पिछले महीने दि वाशिंगटन पोस्ट ने रिपोर्ट दी थी कि ट्रंप समर्थक समूह टर्निंग पॉइंट ऐक्शन किशोरों को समन्वित रूप से समर्थनकारी संदेश भेजने के लिए पैसे दे रहा है जो फेसबुक के नियमों का उल्लंघन है।

फेसबुक और ट्विटर ऐसे फर्जी अकाउंट हटाते रहती हैं जो अमेरिकी राजनीतिक विमर्श में दखल देकर चुनाव को प्रभावित करने के प्रयास करते हैं। जिन अकाउंट के नेटवर्क को फेसबुक ने हटाया है वे मध्यावधि चुनाव से पहले 2018 में सक्रिय हुए थे और जून तक निष्क्रिय थे। लेकिन तब से इन अकाउंट ने कोरोना वायरस महामारी, डेमोक्रेटिक पार्टी और उसके उम्मीदवार जो बाइडेन की आलोचना, रिपब्लिक पार्टी के उम्मीदवार ट्रंप तथा अन्य नेताओं की सराहना जैसे विषयों पर सक्रियता दिखाई।

फेसबुक का मानना है कि ये अकाउंट ऐरिजोना की कंपनी रैली फोर्ज चला रही थी। फेसबुक ने कहा, इस नेटवर्क के पीछे जो लोग हैं उन्होंने अपनी पहचान और समन्वित कामों को छिपाने के प्रयास किए लेकिन हमारी जांच में पता चला कि इनका संबंध रैली फोर्ज से है। इसमें यह भी कहा गया कि रैली फोर्ज टर्निंग पाइंट यूएसए के लिए काम करती है।

संगठन की ओर से आए बयान के मुताबिक यह काम स्वतंत्र राजनीतिक एक्शन समिति टर्निंग पॉइंट ऐक्शन द्वारा किया गया। टर्निंग पॉइंट ऐक्शन ने कहा कि किसी भी तरह की गलतफहमी दूर करने के लिए वह इस बारे में फेसबुक के साथ मिलकर काम करेगी।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...