back to top

फेसबुक ने सुरक्षा से अधिक लाभ को तरजीह दी : हौगेन

वाशिंगटन। फेसबुक की पूर्व डेटा वैज्ञानिक फ्रांसिस हौगेन ने सोशल नेटवर्क पर सुरक्षा के बजाय लाभ को तरजीह देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस से कहा कि उनका मानना है कि सख्त सरकारी निरीक्षण से ही बच्चों को हो रहे नुकसान से लेकर राजनीतिक हिंसा को भड़काने से लेकर गलत सूचनाओं को बढ़ावा देने के मुद्दों को हल किया जा सकता है। हौगेन, आयोवा की 37 वर्षीय डेटा विशेषज्ञ हैं, जिनके पास कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री और हार्वर्ड से व्यवसाय में परास्नातक डिग्री है।

फेसबुक के लिए काम करने से पहले, 15 साल तक उन्होंने गूगल , पिंट्रेस्ट और येल्प सहित कई टेक कम्पनियों में काम किया। फेसबुक पर चुनाव को प्रभावित करने वाली कोई गतिविधि न हो, इसके लिए फ्रांसिस हौगेन को प्रोडक्ट प्रबंधक के पद पर नियुक्त किया गया था। हौगेन ने उपभोक्ता संरक्षण पर सीनेट वाणिज्य उपसमिति के सामने अपना पक्ष रखते हुए फेसबुक की काफी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि आंतरिक शोध में कुछ किशारों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई थी। लेकिन इसके बावजूद इंस्टाग्राम बदलाव करने में विफल रहा और नफरत एवं गलत सूचना फैलाने के खिलाफ सार्वजनिक लड़ाई में भी खरा नहीं उतर पाया।

कम्पनी की सिविक इंटिग्रिटी यूनिट से नौकरी छोड़ने से पहले हौगेन ने आंतरिक अनुसंधान दस्तावेजों के हजारों पृष्ठों की प्रति निकाल ली थी, जो हौगेन के आरोपों को सही साबित करते हैं। हौगेन ने साथ ही फेसबुक के सोशल मीडिया मंचों को कैसे सुरक्षित बनाया जा सकता है, इस बारे में भी विचार पेश किए। हौगेन ने इसके लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग के साथ ही कम्पनी की प्रॉफिट-ओवर-सेफ्टी (सुरक्षा पर लाभ को तरजीह देने) की रणनीति को सबसे अधिक जिम्मेदारी ठहराया, लेकिन साथ ही उन्होंने फेसबुक की दुविधा को लेकर सहानुभूति भी व्यक्त की।

हौगेन ने कहा, फेसबुक के मंच किशोरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं,विभाजन को बढ़ावा दे रहे हैं और हमारे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। कम्पनी का नेतृत्व जानता है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम को कैसे सुरक्षित बनाया जाए, लेकिन वे आवश्यक परिवर्तन नहीं करेंगे क्योंकि उन्होंने लोगों से अधिक अपने लाभ को तरजीह दी है। उन्होंने कहा, कांग्रेस की कार्वाई जरूरी है। वे इस संकट से आपकी मदद के बिना नहीं निपट सकते।

RELATED ARTICLES

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...

जन औषधि सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के सरकार के उद्देश्य को दर्शाती है: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना देश के प्रत्येक नागरिक को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण...