back to top

पेशेवर पत्रकारों की नियुक्ति करेगा फेसबुक, ये है वजह

न्यूयॉर्क: अमेरिका में प्रिंट मीडिया पर संकट के बीच फेसबुक ने खबरें परोसने के लिए अल्गोरिद्म की जगह पेशेवर पत्रकारों की नियुक्ति का फैसला किया है, जिसे विशेषज्ञों ने सराहा है लेकिन इससे संकटग्रस्त मीडिया उद्योग में नई जान पड़ने की बहुत संभावना नहीं है। फेसबुक ने मंगलवार को कहा कि वह राष्ट्रीय स्तर के बड़े समाचारों के चुनाव के लिए पत्रकारों की एक छोटी टीम बनाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हम सही समाचारों को सामने ला रहे हैं। इसके तहत अब समाचार, पारंपरिक न्यूज फीड की जगह न्यूज टैब नामक सेक्शन में दिखाई देंगे। फेसबुक पत्रकार समाचार साइट से खबरें चुनेंगे और उनकी सुर्खियां या सामग्री में बदलाव नहीं करेंगे। फेसबुक ने जनवरी में घोषणा की थी कि वह पत्रकारिता में सहयोग के लिए विशेषकर स्थानीय समाचार संगठनों में तीन साल में 3000 लाख अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी।

अमेरिका में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच प्रिंट मीडिया संकट का सामना कर रहा है और समाचार पत्रों की जगह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ले रहे हैं। बीते 15 साल में अमेरिका में करीब 2000 अखबार बंद हो चुके हैं, जिससे लोगों को स्थानीय घटनाओं के बारे में कम जानकारी मिल पाती। प्यू अनुसंधान केन्द्र के पिछले साल जारी सर्वे के अनुसार 2008 से 2018 तक अमेरिकी समाचार पत्रों में काम कर रहे पत्रकारों की संख्या में 47 प्रतिशत की कमी आई है। डेलावेयर विश्वविद्यालय में संचार की प्रोफेसर डेना यंग ने कहा, सैद्घांतिक रूप से मैं इसे बेहद सकारात्मक कदम मानती हूं। यह काफी आशाजनक है। यंग ने कहा कि लेकिन यह परिवर्तनकारी नहीं है क्योंकि जरूरी नहीं कि इससे उन लोगों के व्यवहार में बदलाव आए जो अपनी फीड पर जानकारियां हासिल करने के आदी हैं। यंग ने कहा, फेसबुक एक पत्रकारिता कंपनी नहीं है और इसलिए फेसबुक के लिए काम करने से पहले मैं नैतिक, मजबूत पत्रकारिता के लिए उनकी प्रतिबद्घता देखना चाहती हूं।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...