back to top

मोदीनगर की मोमबत्ती फैक्ट्री में धमाका, सात लोगों की मौत

  • फैक्ट्री पर 20 दिन पहले भी पड़ा था छापा, आरोपियों पर लगेगा रासुका

  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक, डीएम से मांगी रिपोर्ट

  • मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख देने की घोषणा की

गाजियाबाद। मोदीनगर स्थित बखरवा गांव में एक मोमबत्ती के कारखाने में रविवार को भीषण आग लग गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है जबकि चार लोग घायल हो गये। बताया जा रहा है कि अभी 20 लोग मोदी नगर स्थित इस फैक्ट्री में फंसे हुए हैं।

बखरवा गांव के भूपेंद्र के घर की महिला भी इस धमाके में झुलस गई है। भूपेंद्र ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने इस अवैध फैक्ट्री पर 20 दिन पहले छापेमारी की थी। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लेकर डीएम अजय शंकर पांडे से रिपोर्ट तलब की है। योगी ने धमाके में हुई सात लोगों की मौत पर शोक जताया है। डीएम ने बताया कि मोदीनगर में हुए मोमबत्ती फैक्ट्री आग कांड में चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है। साथ ही मृतकों के परिवार को दो लाख का मुआवजा दिया जाएगा। मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। आरोपियों पर रासुका लगेगा।

गांव के ही युवक भूपेंद्र ने बताया कि गांव में चल रही फैक्ट्री में पार्टी वगैरह में केक में लगाए जाने वाली मोमबत्ती बम बनाए जाते हैं। इसमें वर्कर को न कोई सेफ्टी किट दी जाती है न ही इसका कोई लाइसेंस है। बस यह फैक्ट्री चल रही है और आज इतना बड़ा हादसा हो गया।

भूपेंद्र के मुताबिक इस अवैध फैक्ट्री में 20 दिन पहले पुलिस और प्रशासन की रेड हुई थी। स्थानीय चौकी इंचार्ज भी आए थे। लेकिन, जाने क्या हुआ कि उसके बाद भी फैक्ट्री चलती रही। फैक्ट्री मालिक और अधिकारियों की मिली भगत का नतीजा है जो इतनी मौते हुई हैं।

भूपेंद्र ने बताया कि फैक्ट्री में गांव की 50 से ज्यादा औरतें काम करती हैं। 7 तो मौके पर ही मर गए हैं जबकि, अनेक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। भूपेंद्र के मुताबिक फैक्ट्री में बच्चे भी अवैध रूप से काम करते हैं।

गाजियाबाद के जिला अधिकारी अजय शंकर ने धमाके की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हादसा कैसे हुई इसकी पुलिस जांच कर रही है प्रशासन मरने वालों की शिनाख्त करने और राहत बचाव काम में लगा है। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...