back to top

गुजरात में एक गोदाम में विस्फोट, छह लोगों की मौत

अहमदाबाद। गुजरात में रसायन के एक गोदाम में हुए विस्फोट से इसका एक हिस्सा ढह गया जिससे छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक कम से कम 14 लोगों को मलबे से निकाला गया है।

उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र, पिराना-पिपलाज रोड पर यह इमारत स्थित है और आग लगने के बाद यहां विस्फोट हुआ। दमकल विभाग के प्रमुख अधिकारी एम.एफ दस्तुर ने कहा, विस्फोट होने की जानकारी मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। अभी तक 14 लोगों को मलबे से निकाला गया है। सभी को एलजी अस्पातल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए कंक्रीट के स्लैब तोड़ने पड़े, जिसके लिए मशीन का इस्तेमाल किया गया। इस बीच, सरकारी अस्पताल ने बताया कि यहां लाए गए 14 लोगों में से छह लोगों की मौत हो गई। उसने एक बयान में कहा, अन्य आठ का इलाज चल रहा है। दमकल विभाग के नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे आग लगने से विस्फोट होने की जानकारी मिलते ही बचाव तथा दमकल विभाग के कम से कम 26 वाहन मौके पर भेजे गए।

पुलिस उपायुक्त अशोक मुनिया ने कहा, रसायन का गोदाम विस्फोट के बाद धंस गया। बचाव कार्य अब भी जारी है। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बीच, साथ वाली इमारत में काम करने वाले मजदूरों ने पत्रकारों को बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि गोदाम की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे छत गिर गई और उसमें काम करने वाले लोग नीचे दब गए।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नाटक अरे… शरीफ लोग के किरदारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुतिलखनऊ। दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुति अरे…शरीफ लोग का मंचन उद्यान भवन में किया गया। नाटक...