back to top

मप्र में भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, 20 कैबिनेट, आठ राज्यमंत्री शामिल

भोपाल। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा नीत सरकार के मंत्रिमंडल का बहुप्रतिक्षित विस्तार बृहस्पतिवार को किया गया, जिसमें 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इन नए मंत्रियों में 12 ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक भी शामिल हैं, जिनके मार्च में कांग्रेस से इस्तीफे के बाद राज्य की कमलनाथ सरकार गिर गई थी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने यहां राजभवन में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आयोजित समारोह में 20 कैबिनेट मंत्रियों और आठ राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में कोविड-19 को लेकर दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। सिंधिया समर्थक जिन नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, इनमें से कोई भी फिलहाल विधानसभा का सदस्य नहीं है। ये सभी मार्च माह में कांग्रेस से बागी होकर विधानसभा से त्यागपत्र देने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। देश में संभवत: पहली बार किसी प्रदेश के मंत्रिमंडल में इतनी बड़ी तादाद में गैर विधायकों को शामिल किया गया है।

मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के तौर पर गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहू लाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेन्द्र सिंह, एंदल सिंह कंषाना, ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओम प्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद सिंह भदौरिया, मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग, और राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव को शामिल किया गया।

मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री के तौर पर भारत सिंह कुशवाहा, इंदर सिंह परमार, रामखेलावन पटेल, राम किशोर कांवरे, ब्रजेन्द्र सिंह यादव, गिरराज दंडोतिया, सुरेश धाकड़, और ओपीएस भदौरिया को शामिल किया गया है। मार्च माह में कांग्रेस से बागी होकर विधानसभा से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने वाले 12 नेताओं को भी मंत्री बनाया गया है। इनमें अधिकांश सिंधिया समर्थक हैं।

ये 12 मंत्री हैं: एंदल सिंह कंषाना, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, बिसाहूलाल सिंह, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रद्युम सिंह तोमर, हरदीप सिंह डंग, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, ब्रजेन्द्र सिंह यादव, गिरराज दंडोतिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया शामिल हैं। शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में सिंधिया समर्थक मंत्रियों की संख्या गुरुवार को शामिल किए गए 12 नए मंत्रियों के बाद कुल 14 हो गई।

सिंधिया समर्थक तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत पहले ही मंत्री हैं। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर विशेष तौर पर गुरुवार सुबह भोपाल आए और समारोह में शामिल हुए। कांग्रेस के 22 विधायकों के मार्च में विधानसभा से त्यागपत्र देने के कारण कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार गिर गई थी और चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा सरकार बनी थी। चौहान रिकॉर्ड चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...