back to top

Exit Poll : बिहार में सत्ता परिवर्तन के दिख रहे संकेत

  • सभी एक्जिट पोल दिखा रहे नीतीश की विदाई
  • तीसरे चरण में 55.22 प्रतिशत मतदान

नयी दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम फेज के मतदान खत्म होने के साथ ही विभिन्न टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल्स सामने आ गए हैं। ये सभी प्रमुख एग्जिट पोल्स अब सत्ता परिवर्तन के संकेत दे रहे हैं और नीतीश कुमार की विदाई दिखा रहे हैं। जबकि, तेजस्वी यादव राज्य के नये मुख्यमंत्री बनते हुए नजर आ रहे हैं। वोट फीसद के साथ ही सीटों की संख्या में भी महागठबंधन राजग से आगे निकलता दिख रहा है।

एग्जिट पोल्स में महागठबंधन को सबसे ज्यादा 180 सीटें तक मिल सकती हैं। जबकि, राजग को अधिकतम 128 सीटें दी गई हैं। फिलहाल, आठ टीवी चैनलों के आंकड़े सामने आए हैं। इनमें से चार में तेजस्वी सरकार बनने के संकेत हैं। जबकि, बाकी चार में कांटे की टक्कर के आसार दिख रहे हैं। हालांकि, एनडीए और महागठबंधन के बीच सीटों का अंतर बहुत कम रहने की संभावना जताई जा रही है।

1.रिपब्लिक-जन की बात: महागठबंधन को बढ़त के आसार हैं। राजग को 91 से 117, महागठबंधन को 118 से 138, लोजपा को 5 से 8 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिल सकती हैं।

2. टुडेज चाणक्य: महागठबंधन की एकतरफा जीत का अनुमान। राजग को 55, महागठबंधन को 180 और अन्य को 8 सीटें मिल सकती हैं।

3. ईटीजी बिहार: महागठबंधन को बढ़त। राजग को 114, महागठबंधन को 120 और अन्य को 9 सीटें मिल सकती हैं।

4. एक्सिस माय इंडिया-आज तक: महागठबंधन की सरकार बनने का अनुमान। राजग को 69 से 91, महागठबंधन को 139 से 161, लोजपा को 3 से 5 और अन्य को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं।

5. सी वोटर-एबीपी: त्रिशंकु विधानसभा के आसार। राजग को 104 से 128, महागठबंधन को 108 से 131 और अन्य को 5 से 11 सीटें मिल सकती हैं। लोजपा को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान।

6. न्यूज -एक्स डीवी रिसर्च: महागठबंधन और एनडीए में टक्कर। राजग को 110 से 117, महागठबंधन को 108 से 123, लोजपा को 4 से 10 और अन्य को 8 से 23 सीटें मिलने का अनुमान।

7. सी वोटर-टाइम्स नाउ: त्रिशंकु विधानसभा के आसार। राजग को 116, महागठबंधन को 120, लोजपा को 1 और अन्य के पास 6 सीटें जा सकती हैं।

8. टीवी-9 भारतवर्ष: राजग-महागठबंधन में कड़ी टक्कर। राजग को 91 से 117, महागठबंधन को 118 से 138, लोजपा को 5 से 8 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के अनुसार सीएम के लिए तेजस्वी यादव 44 फीसद लोगों की पसंद है। जबकि, 33 फीसद लोगों ने नीतीश कुमार को अपनी पसंद बताया है। वहीं, चिराग पासवान के नाम पर सिर्फ 7 फीसद लोगों ने ही अपनी सहमति जताई है। बता दें कि वर्ष 2015 के चुनाव में सबसे ज्यादा 25 फीसद वोट शेयर भाजपा का था, लेकिन सीटें 53 ही जीत सकी थी। 2010 के मुकाबले भाजपा का वोट शेयर 8 फीसद तक बढ़ा था, लेकिन सीटें घट गई थीं। 2010 में भाजपा ने 16.5 फीसद वोट शेयर के साथ 91 सीटें जीती थीं।

महागठबंधन के साथ लड़े नीतीश की जदयू 17.3 फीसद वोट शेयर के साथ 71 सीटें ही जीत सकी थी। वहीं, 18.8 फीसद वोट हासिल करने वाली राजद को 81 सीटें मिली थीं। फिलहाल, बिहार विधानसभा में एनडीए के पास 130 सीटें हैं। बहुमत से 8 ज्यादा। सबसे ज्यादा 69 सीटें जदयू के पास और भाजपा के पास 54 सीटें हैं। इसके पूर्व शनिवार को बिहार में तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया। उप चुनाव आयुक्त चंद्र भूषण कुमार ने बताया कि शाम को 55.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में राज्य की 78 सीटों पर चुनाव हुआ और इस चरण में।,204 उम्मीदवार मैदान में थे। अधिकारियों ने बताया कि सभी 33,782 मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ था। मतदान के लिए इतनी ही संख्या में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपीएटी मशीनें लगाई गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी।

RELATED ARTICLES

कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

ट्रोना (अमेरिका)। अमेरिकी वायुसेना के विशिष्ट ‘थंडरबर्ड्स’ दस्ते का एक लड़ाकू विमान दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया के रेगिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि...

टोल संग्रह की इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली एक साल में पूरे देश में शुरू हो जाएगी: गडकरी

नयी दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि टोल संग्रह की मौजूदा प्रणाली एक साल के भीतर समाप्त हो...

3 यूपी नेवल यूनिट एन.सी.सी ने भव्यता और देशभक्ति के साथ मनाया नेवी दिवस

लखनऊ। 3 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी, लखनऊ ने बोट पूल में भारतीय नौसेना के साहस, समर्पण और समुद्री उत्कृष्टता को नमन करते हुए नेवी...

सनातन समागम में गोमती आरती संग भजन संध्या

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर 145वी गोमती महाआरती व सनातन समागम का आयोजन नशा व अपराध मुक्त प्रदेश दीपदान संकल्प रामायण, गीता ग्रंथो के साथ शरीर विज्ञान प्रतियोगिता...

दो देशों की सांस्कृतिक संगम की प्रदर्शनी 7 से

भारतीय लघुचित्रों की रंग-संरचनालखनऊ। भारत और रूस की कला परंपराएं भाव, आध्यात्मिकता और प्रकृति-प्रेम की साझा दृष्टि से जुड़ी हैं। भारतीय लघुचित्रों की रंग-संरचना...

आकर्षण का केंद्र रही राधाकृष्ण की झांकी, खेली फूलों की होली

पूणार्हुति और भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन सनातन परंपरा में व्यक्ति नहीं, विश्व का कल्याण सर्वोपरि : पं. गोविंद मिश्रा लखनऊ। हरि की...

छाप तिलक सब छीनी… की मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांधा

हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में पंजाबी डांस एवं घूमर नृत्य का अद्भुत संगमलखनऊ। स्मृति उपवन में आयोजित माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर...

पांचवें भारत हस्तशिल्प महोत्सव का शुभारंभ आज से

महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय छवि की झलकस्टार नाइट, रॉक बैंड, कॉमेडी नाइट का जलवा28 राज्यों के उत्पाद सहित अनेकों स्टॉल लखनऊ। प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित देश...

मनकामेश्वर उपवन घाट पर हुई गोमती आरती

घाट भक्तिमय और अलौकिक ऊर्जा से भर उठालखनऊ। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अति पावन अवसर पर, मनकामेश्वर सेवा गोमती के तत्वावधान में, मनकामेश्वर उपवन घाट...