back to top

बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता निलम्बित

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग की वाराणसी में हुई बैठक में विभाग के अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र वर्मा के अनुपस्थित रहने पर निलम्बित कर दिया। निलम्बन के दौरान वर्मा मुख्यालय से सम्बद्ध रहेंगे।

उपमुख्यमंत्री शनिवार को वाराणसी में लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम द्वारा चलायी जा रही विभिन्न परियोजनाओं के कार्यों की गहन समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए किए बनारस में युद्ध स्तर पर कार्य करके सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को शीघ्रातिशीघ्र पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि कार्य में मानकों और गुणवत्ता के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा तथा सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरे किए जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अभियान चलाकर सारे कार्य जल्दी से जल्दी पूरे किए जाए। उन्होंने बनारस में बनायी जा रहीं सड़कों, पुलों फ्लाईओवर आदि के कार्यो की प्रगति की बिन्दुवार जानकारी हासिल की।

विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में कंस्ट्रक्शन डिवीजन भवन से संबंधित कार्यों का विवरण अधिकारियों द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जा सका और अधिशासी अभियंता भी बैठक में अनुपस्थित रहे। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए अधिशासी अभियंता (सीडी भवन) सतीश चंद्र वर्मा को तत्काल निलंबित कर मुख्यालय से सम्बद्ध करने के निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता राजवंशी सहित अन्य प्रमुख अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...