back to top

कृषि क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन

हरित क्रांति के दौर को छोड़ दिया जाये जब देश में गंभीर खाद्यान्न संकट था, तो उसके बाद शायद ही कभी हमारे नीति निर्माताओं ने कृषि को मूल्यवान, कमाऊ और रोजगार प्रदाता क्षेत्र के रूप में देखा हो। नब्बे के दशक में जब आर्थिक सुधारों को तेजी से आगे बढ़ाया गया तो कृषि को लेकर ऐसी भाव-भंगिमाएं प्रदर्शित की गयीं मानो यह एक बोझ हो जिसे छूट, सब्सिडी, अनुदान आदि का ऑक्सीजन देकर ढोते रहने की मजबूरी हो। अगर देश की बढ़ती जनसंख्या लगातार कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार के सामने गंभीर चुनौती न प्रस्तुत करती, तो सरकारें कृषि का नाम लेना भी पसंद नहीं करतीं।

लेकिन बढ़ती खाद्यान्न जरूरतें और कृषि व किसानों से जुड़ा बड़ा वोट बैंक जो सरकार बनाने-गिराने के लिए पर्याप्त है, ये दो ऐसे फैक्टर थे जो सरकारों को मजबूरी में कृषि विकास और किसान कल्याण का शोर-शराबा करने पर मजबूत करते थे। इसी मजबूरी में गाहे-बगाहे सरकारें कुछ छूट, कुछ सब्सिडी और कुछ निवेश खेती में भी कर देती थीं।

लेकिन कृषि लाभप्रद व्यवसाय बन सकता है या सबसे बड़ा रोजगार प्रदाता क्षेत्र है, इस नजरिये से देखा जाये और इसमें निवेश किया जाये, ऐसी मंशा बहुत कम देखने को मिली है। लेकि न जिस तरह से संकट के दौर में खेती और हमारे किसानों ने देश को संभालने का काम किया है, उससे एक बार फिर कृषि एवं प्राथमिक क्षेत्र की अन्तनिर्हित क्षमता प्रदर्शित हुई है।

बीते साल नवम्बर-दिसम्बर में जब चीन में कोरोना महामारी ने दस्तक दी और जनवरी 2020 तक यह पूर्वी एशिया और यूरोप में पहुंचने लगा तो दुनिया भर के अर्थशास्त्रियों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में गिरावट की भविष्यवाणी करनी शुरू कर दी थी। जैसे-जैसे कोरोना बढ़ा तो वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं निर्यात कारोबार में भी भारी गिरावट होने भी लगी। अब जो अनुमान सामने आ रहे हैं उसमें ग्लोबल जीडीपी के पांच-सात ट्रिलियन तक सिकुड़ने की बात कही जा रही है।

इससे सबसे अधिक निर्यात कारोबार प्रभावित हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय कारोबार में इस भयानक संकट के बावजूद जिस तरह कृषि क्षेत्र के उत्पादन और निर्यात में चौतरफा हरियाली देखने को मिल रही है, वह न सिर्फ देशवासियों के लिए बड़ी उम्मीद और हर्ष का विषय है बल्कि किसानों की मेहनत और उनको प्रोत्साहित करने वाली सरकारी नीतियों की भी तारीफ करनी होगी।

कोरोना काल में कृषि उत्पादन तो बढ़ा ही है लेकिन चालू वित्त वर्ष की प्रथम छमाही में जब जीडीपी में भारी गिरावट का अनुमान है, तब कृषि क्षेत्र का निर्यात अपै्रल से सितम्बर के बीच की प्रथम छमाही में 43.4 फीसद बढ़ना हमारी अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही सुखद एवं गुलाबी तस्वीर है। बीते साल इसी अवधि में 37397 हजार करोड़ का निर्यात कृषि क्षेत्र से हुआ था तो इस साल बढ़कर 53626 हजार करोड़ रुपये पहुंच गया है।

कृषि क्षेत्र के निर्यात में इस भारी उछाल के कारण करीब डेढ़ दशक बाद भारत में टेÑड सरप्लस की स्थिति बनी है और इस साल की प्रथम छमाही में देश को आयात-निर्यात व्यापार में 9002 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। टेÑड सरप्लस किसी देश के लिए वह स्थिति है जिसमें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में वह लाभ कमाता है। गौरतलब है कि देश को हमेशा अंतर्राष्ट्रीय व्यपार में घाटा ही हुआ है। बीते दो दशकों में यह दूसरा मौका है जब ग्लोबल टेÑड में भारत लाभ में है और यह लाभ कृषि के उम्दा प्रदर्शन के कारण संभव हुआ है।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ धाम में युद्धस्तर पर बर्फबारी की सफाई, कपाट खुलने से पहले तैयारियां तेज

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर परिसर और उसके आसपास के रास्तों को श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने का कार्य रविवार को जोर-शोर...

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर भस्म आरती में उमड़े हजारों श्रद्धालु

उज्जैन। चैत्र नवरात्रि की पावन अष्टमी तिथि के अवसर पर गुरुवार को धर्म नगरी उज्जैन में आस्था का अनूठा समागम देखने को मिला। विश्व...

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को बताया माहौल बनाने की कोशिश

प्रयागराज। आध्यात्मिक गुरु आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में प्रयागराज जाते समय कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने...

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...