back to top

निकायों में तबादले के बाद भी वेतन निकलने पर होगा निलंबन

लखनऊ। निकायों में तबादले के बाद इंजीनियर व अधिकारियों का कुर्सी मोह नहीं छूट रहा है। लखनऊ समेत प्रदेश के कई निकायों में एसएफआई व इंजीनियरों का तबादला दूसरे निकायों में हो चुका है इसके बाद वह जमे हुए हैं, उनका वेतन भी वहीं से निकाला जा रहा है। इसे निदेशालय ने गंभीरता से लिया है। तबादले के बाद भी संबंधित का वेतन निकालने वाले अधिकारियों के खिलाफ अब निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। नई तैनाती स्थल पर न जाने वालों का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय निकाय निदेशक डा. नितिन बंसल ने इस संबंध में निकायों को निर्देश भेज दिया है।

निकायों से सूचना मांगी गई है कि उनके यहां कितनों का स्थानांतरण हुआ और कार्यमुक्त कितने हुए हैं। बताया जा रहा है कि लखनऊ नगर निगम में कई अभियंता व सफाई एवं खाद्य निरीक्षक स्थानांतरण के बाद भी जमे हुए हैं। इसकी शिकायत आला अधिकारियों से की गई। इसके बाद ही यह आदेश किया गया है। राज्य सरकार ने तबादला नीति जारी करते हुए जिले में तीन साल और मंडल में सात साल तक रहने वालों को स्थानांतरित करने का आदेश दिया था। इसके आधार पर निकायों में केंद्रीयत सेवा के अधिकारियों, अभियंताओं और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।

स्थानांतरित होने वालों से एक सप्ताह में नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया। निकायों में भी इसके आधार पर तबादले किए गए हैं। इसके बाद भी तबादला रुकवाने का खेल चल रहा है। स्थानीय निकाय निदेशक ने सभी निकायों को इस संबंध में पत्र लिखते हुए कहा है कि जो भी स्थानांतरित हुए हैं उन्हें तत्काल कार्यमुक्त किया जाए। इसकी सूचना निदेशालय को भी देने को कहा गया था। इसके बाद भी सूचना न देना अत्यंत खेदजनक है।

उन्होंने कहा है कि इनको तत्काल कार्यमुक्त किया जाए और उनका वेतन नई तैनाती स्थल से ही निकाला जाए। किसी भी स्थानांतरित कार्मिक का वेतन पूर्व तैनाती स्थल से निकाला जाता है तो इसके लिए जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, मेरठ में तैनाती पाने वाले अभियंता, सहायक नगर आयुक्त व सफाई एवं खाद्य निरीक्षक तबादला होने के बाद भी कार्यमुक्त नहीं होते हैं। ऊंची सिफारिश के बलबूते अपने को निदेशालय से संबद्ध करा लेते हैं और वेतन पुराने स्थान से निकलता रहता है। शासन से लेकर निदेशालय में इसकी शिकायत की गई है। इसी के बाद ही यह आदेश जारी किया गया है जिससे पूरे खेल पर अंकुश लग सके।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

पावरप्ले में ही मैच का रूख तय करने की योजना कारगर रही: सूर्यवंशी

गुवाहाटी। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत दिलाने वाले युवा...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...