back to top

पूरा देश रेहड़ी पटरी वालों के श्रम का सम्मान करता है : मोदी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से मंगलवार को सीधे संवाद के दौरान कहा कि स्वनिधि योजना में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में रेहड़ी-पटरी वालों (स्ट्रीट वेंडरों) की बड़ी भूमिका है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पलायन रोकने में रेहड़ी-पटरी वालों को दिए जा रहे स्वनिधि योजना ऋण की बड़ी भूमिका है। प्रदेश में स्वनिधि योजना को ऋण स्टांप ड्यूटी से मुक्त किया है। उन्होंने बताया कि स्वनिधि योजना में समय से  अदा करने पर सात फीसदी ब्याज की छूट है तथा डिजिटल पेमेंट पर प्रति माह 100 रुपये कैशबैक की सुविधा है।

एक जून 2020 को स्वनिधि योजना लागू हुई जो गरीब पटरी-रेहड़ी वालों के लिए आजादी के बाद पहली ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है। मोदी ने कहा कि देश आपके श्रम का सम्मान कर रहा है। आत्मनिर्भर भारत में वेंडरों के योगदान को पहचान रहा है। योजना में किसी गारंटी और प्रमाण पत्रों का झंझट नहीं, बैंकों में चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं, कोई दलाल नहीं है, बल्कि बैंक खुद आपके पास जाकर लोन दे रहा है।

व्यक्ति स्वयं ऑनलाइन अपना आवेदन अपलोड कर सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बनारस ने हमेशा दिशा दी है। वेंडर भी कोरोना वायरस के समय में सामाजिक दूरी, डिजिटल पेमेंट पर एक मोमोज फ्री दे रहे हैं जो बड़ा प्रेरणादाई है। यही देश की ताकत है, इन्हीं से देश आगे बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि आज का दिन आत्मनिर्भर भारत के लिए विशेष दिन है। उत्तर प्रदेश के लोग कैसे कठिन परिस्थितियों का मुकाबला करते हैं, यह साबित हुआ और आज का दिन इसका साक्षी है। मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के समय में गरीब कल्याण योजना, बड़े आर्थिक पैकेज, स्वनिधि योजना आदि से किसान, गरीब, श्रम को सम्मान दिया गया। हमारे देश का गरीब ईमानदारी व आत्म सम्मान से समझौता नहीं करता। स्वनिधि ने इस सच्चाई को साबित किया। वैश्विक आपदा से लड़ने जीतने में देश का आम आदमी आगे आया है।

उन्होंने कहा कि रेहड़ी, पटरी, कृषि, किसान, एमएसएमई के कारोबारी आदि सभी के कारोबार को आगे बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। प्रधानमंत्री ने त्योहार के दौरान दो गज दूरी का पालन करने, मास्क पहनने का संदेश देते हुए सभी को त्योहारों की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। प्रधानमंत्री के संवाद से पूर्व लखनऊ से वर्चुअली जुड़े उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि जिले में हजारों वेंडरों के लिए केवल ऋण की ही सुविधा नहीं है बल्कि डिजिटल लेन-देन करने पर कैशबैक की भी स्कीम है।

इसके अलावा भविष्य में वेंडरों को और कई लाभ मिलना है। वाराणसी में लगभग 22 हजार वेंडरों को योजना के अंतर्गत ऋण प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि जिन वेंडरों को स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृत किया गया है, उन्हें मॉडल प्रमाण पत्र के रूप में आज पांच स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर स्वीकृति पत्र वितरित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 21,000 वेंडरों के बैंक खातों में पहले ही ऋण की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। इधर एक-दो दिनों में जिन लोगों के आवेदन स्वीकृत किए गए आज ही उनके खातों में ऋण की धनराशि उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वाराणसी में 43,000 ऑनलाइन आवेदन आया जिनमें से 29,000 स्वीकृत किए जा चुके हैं और अब तक 21,700 लोगों के खातों में धनराशि भी उपलब्ध कराया जा चुका है।

गौरतलब हैं कि प्रधानमंत्री स्ट्रींट वेंडर्स आत्म निर्भर निधि (पीएम स्वानिधि) योजना की शुरुआत सड़कों और पटरियों पर सामान बेचने वाले उन गरीब लोगों के लिए एक जून, 2020 को की गई थी जो कोविड-19 के चलते प्रभावित हुए थे।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...