back to top

भारत में हार गए तो दक्षिण अफ्रीका के लिए सबकुछ खत्म नहीं होगा: इनोक एनक्वे

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के अंतरिम निदेशक इनोक एनक्वे को लगता है कि अगर टीम भारत दौरे पर जीत हासिल नहीं कर पाई तो दुनिया में सबकुछ खत्म नहीं हो जाएगा। छत्तीस साल के इनोक राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच, चयनकर्ता और टीम मैनेजर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें सहायक स्टाफ के अन्य सदस्य उनके अधीन काम करते हैं। उनका पहला दौरा भारत का होगा जो काफी चुनौतीपूर्ण होगा। इनोक ने अपनी पहली अधिकारिक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, मैं समझता हूं कि यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण दौरा होगा, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि हम तुरंत प्रभावित कर सकते हैं।

 

उन्होंने कहा, और अगर ऐसा नहीं होता है तो इससे सबकुछ खत्म नहीं हो जाएगा। हर चीज का हमेशा एक बड़ा पहलू होता है। दक्षिण अफ्रीका भारत के दौरे की शुरूआत सीमित ओवरों के मैचों के साथ करेगा जिसका पहला मैच धर्मशाला में 15 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद विशाखापत्तनम में टेस्ट मुकाबले दो से छह अक्टूबर, पुणे में 10 से 14 अक्टूबर और रांची में 19 से 23 अक्टूबर तक खेले जाएंगे जो नव गठित आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में टीम के लिए पहला दौरा होगा। इनोक की भूमिका फुटबाल में यूरोपीय शैली के मैनेजर की तरह है जो चयन के मामलों में अहम होते हैं। वह भारत के आगामी दौरे के लिए इंग्लिश प्रीमियर लीग के कोच पेप गार्डियोला से प्रेरणा लेंगे। इनोक ने गार्डियोला के बारे में कहा, वह दूसरे ही स्तर के हैं। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो आप अलग अलग खेलों से सीख सकते हैं। मैंने उनके काम को देखा है कि वह कैसे अपनी रणनीति का समर्थन करते हैं। वह हमेशा नई सीमाएं निर्धारित करने और नए रिकार्ड तोड़ने की कोशिश करते हैं।

 

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...