back to top

रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग में वृद्धि भारत-अमेरिका संबंधों का एक महत्वपूर्ण आयाम

नई दिल्ली। भारत-अमेरिका संबंधों को 21वीं सदी के सबसे अहम गठजोड़ में से एक करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि द्विपक्षीयभा रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग में वृद्धि दोनों देशों के संबंधों का एक महत्वपूर्ण आयाम है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कारोबार, आतंकवाद से मुकाबला, ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दों पर समग्र वार्ता के बाद संयुक्त संवाददाता संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जहाँ तक द्विपक्षीय कारोबार का सवाल है, हमारे वाणिज्य मंत्रियों के बीच सकारात्मक वार्ताएँ हुई हैं।

उन्होंने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप और मैं आज सहमत हुए हैं कि हमारे वाणिज्य मंत्रियों के बीच जो सहमति बनी है, उसे हमारी टीम कानूनी रूप दें। हम एक बड़े कारोबारी समझौते के लिए वार्ता शुरू करने पर भी सहमत हुए हैं। हमें आशा है कि आपसी हित में इसके अच्छे परिणाम निकलेंगे।

मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारत और अमेरिका सहयोग को समान लोकतांत्रिक मूल्यों और उद्देश्यों पर आधारित बताया और कहा कि ख़ास तौर पर हिन्द प्रशांत और नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए यह सहयोग विशेष महत्व रखता है। प्रधानमंत्री ने कहा, हम दोनों देश विश्व में सम्पर्क, आधारभूत ढांचे के विकास में टिकाऊ एवं पारदर्शी वित्त पोषण के महत्व पर सहमत हैं। हमारा यह आपसी तालमेल एक दूसरे के ही नहीं, बल्कि विश्व के हित में है।

मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का ऐतिहासिक और भव्य स्वागत हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के संबंध सिर्फ दो सरकारों के बीच नहीं हैं, बल्कि लोक केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि यह संबंध, 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण गठजोड़ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने मादक पदार्थ और इससे जुड़ी समस्याओं से निपटने को प्राथमिकता दी है। आज हमारे बीच मादक पदार्थों की तस्करी, मादक पदार्थ से जुड़े आतंकवाद और संगठित अपराध जैसी गंभीर समस्याओं के बारे में एक नए तंत्र पर भी सहमति बनी।

मोदी ने किसी का नाम लिए बिना कहा आतंकवाद के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराने के लिए आज हमने अपने प्रयासों को और आगे बढ़ाने का निश्चय किया है। उन्होंने कहा, आज राष्ट्रपति ट्रंप और मैंने हमारे सम्बन्धों को समग्र वैश्विक सामरिक गठजोड़ के स्तर पर ले जाने का निर्णय किया है। मोदी ने कहा कि कुछ ही समय पहले स्थापित हमारा सामरिक ऊर्जा गठजोड़ सुदृढ़ होता जा रहा है और इस क्षेत्र में आपसी निवेश बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि तेल और गैस के लिए अमेरिका, भारत का एक बहुत महत्वपूर्ण स्त्रोत बन गया है। उन्होंने कहा भारत अमेरिका गठजोड़ उद्योग 4.0 और 21वीं शताब्दी की अन्य उभरती प्रौद्योगिकी पर भी नवोन्मेष और उद्यमिता के नए मुक़ाम स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने इस गठजोड़ के हर अहम पहलू पर सकारात्मक रूप से विचार किया- चाहे रक्षा, सुरक्षा हो, ऊर्जा सामरिक गठजोड़ हो, प्रौद्योगिकी सहयोग हो, वैश्विक सम्पर्क हो, कारोबारी संबंध हो या लोगों से लोगों के बीच सम्पर्क हो।

उन्होंने कहा, भारत और अमेरिका के बीच बढ़ता रक्षा और सुरक्षा सहयोग हमारे सामरिक गठजोड़ का एक बहुत अहम हिस्सा है । अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों पर सहयोग से भारत की रक्षा क्षमता में बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले, मीडिया के समक्ष संक्षिप्त टिप्पणी में प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए, भारत आने का समय निकालने के लिए उनका आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद दिया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत में पिछले दो दिन शानदार रहे, विशेष तौर पर मोटेरा स्टेडियम का कार्यक्रम। ट्रंप ने मीडिया के समक्ष मोदी से कहा, यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात थी । स्टेडियम में करीब सवा लाख लोग थे, मैं समझता हूं कि वे मुझसे अधिक आपके लिए थे। जब भी मैं आपका नाम लेता था, लोगों की हर्षध्वनि सुनाई देती… लोग आपको बेहद पसंद करते हैं।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...