back to top

अबूधाबी के बजाय दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास करेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम

लंदन। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण सुरक्षा चिंताओं के चलते आगामी श्रृंखलाओं की तैयारी के लिए अबूधाबी के बजाय दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास शिविर में भाग लेगी।इंग्लैंड की 30 सदस्यीय टीम प्रिटोरिया में अभ्यास शिविर में हिस्सा लेगी जहां वह 10 से 27 मार्च के बीच आपस में ही पांच मैच खेलेगी। इसके लिए 15-15 खिलाड़ियों की दो टीम तैयार की गई हैं।टीमों के नाम इंग्लैंड की दो महान खिलाड़ियों जेन ब्रिटिन और राचेल हेहो फ्लिंट के नाम पर रखे गये हैं। यह दोनों घरेलू धरती पर विश्व कप जीतने वाली टीमों की सदस्य थीं।

इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट टीम ब्रिटिन की कप्तानी करेंगी, जिसके कोच डरहम के पूर्व बल्लेबाज और इंग्लैंड की महिला टीम के सहायक कोच जॉन लुईस होंगे। उपकप्तान चार्ली डीन टीम हेहो फ्लिंट की कप्तानी करेंगी। यह टीम सहायक कोच ल्यूक विलियम्स टीम के मार्गदर्शन में खेलेगी।

मुख्य कोच शार्लोट एडवर्ड्स शिविर के दौरान दोनों टीमों पर निगरानी रखेंगी। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा है कि आगामी टी20 विश्व कप को देखते हुए उन्हें इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी दावेदारी मजबूत करनी होगी।एडवर्ड्स ने विज्ञप्ति में कहा,शिविर में शामिल प्रत्येक खिलाड़ी के लिए यह बड़ा अवसर है कि वे अपनी काबिलियत साबित करके यह दिखाएं कि वे हमारी विश्व कप योजनाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

यह इस साल दक्षिण अफ्रीका में इंग्लैंड का दूसरा अभ्यास शिविर होगा। इंग्लैंड 12 जून से पांच जुलाई तक होने वाले टी20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलेगा। इसके बाद भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में एक महिला टेस्ट मैच भी खेला जाएगा।

हेहो फ्लिंट टीम: एम अर्लाट, टैमी ब्यूमोंट, टिली कोर्टीन-कोलमैन, चार्ली डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, महिका गौर, डैनी गिब्सन, जोडी ग्रूकोक, एमी जोन्स, हीदर नाइट, एम्मा लैम्ब, ग्रेस पॉट्स, ग्रेस स्क्रिवेंस, एलेक्सा स्टोनहाउस, डैनी वायट-हॉज।

टीम ब्रिटिन: लॉरेन बेल, माइया बूचियर, एलिस कैप्सी, सोफिया डंकले, लॉरेन फिलर, फ्रेया केम्प, चारिस पावेली, डेविना पेरिन, पेज स्कोलफील्ड, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), लिन्से स्मिथ, रियाना साउथबी, एली थ्रेलकेल्ड, मैडी विलियर्स, इस्सी वोंग।

RELATED ARTICLES

जन औषधि सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के सरकार के उद्देश्य को दर्शाती है: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना देश के प्रत्येक नागरिक को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

लक्ष्य ने शिफेंग को हराकर ऑल इंग्लैंड के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

बर्मिंघम। भारत के लक्ष्य सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चीन के पूर्व चैंपियन ली शिफेंग को सीधे गेम में हराकर 1,450,000...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...

जन औषधि सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के सरकार के उद्देश्य को दर्शाती है: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना देश के प्रत्येक नागरिक को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

लक्ष्य ने शिफेंग को हराकर ऑल इंग्लैंड के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

बर्मिंघम। भारत के लक्ष्य सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चीन के पूर्व चैंपियन ली शिफेंग को सीधे गेम में हराकर 1,450,000...

अमेरिका ने भारत को समुद्र में फंसा तेल लेने, बाज़ार में जल्द उतारने की अनुमति दी: राइट

वाशिंगटन। अमेरिकी प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने मित्र देश भारत को दक्षिण एशिया के समुद्री क्षेत्रों में जहाजों पर मौजूद रूसी...

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में अचानक...