back to top

इनवायरमेंट टेक्नोलॉजी सहित कई क्षेत्र में रोजगार के अवसर

लखनऊ। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय केन्द्र की ओर से वेबिनार के माध्यम से एक चर्चा का आयोजन गुरुवार को किया गया, जो कोविड-19 के उपरान्त उद्यमिता के उभरते क्षेत्र पर आयोजित हुई।

इसमें मुख्य वक्ता के रूप में टाइफेक के कार्यकारी निदेशक डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव रहे। टाइफेक देश के तकनीकी विकास को लेकर काम करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय को तकनीकि सलाह देने वाली भारत की एक शीर्ष संस्था है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि युवाओं को क्लीन इनवायरमेंट टेक्नोलॉजी, बायो डिग्रेडेबल उत्पाद, कृषि व चिकित्सा से जुड़े क्षेत्रों की ओर अपना ध्यान आकर्षित करना चाहिए। साथ ही ऑनलाईन लर्निंग व डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में भी नये अवसरों की तलाश करनी चाहिए।

उन्होनें क्षेत्रीय केन्द्र द्वारा ऑनलाईन लर्निंग माध्यमों का प्रयोग करते हुए विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन करने के लिए प्रसंशा की।
सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय केन्द्र का यह प्रयास है कि विद्यार्थियों को लॉकडाऊन के दौरान उनके कैरियर से सम्बन्धित नयी जानकारियां ऑनलाइन माध्यमों का प्रयोग करके प्रदान की जाती रहें। आज का व्याख्यान इसी क्षेत्र में एक प्रयास है।

क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय केन्द्र हर दिन विभिन्न विषयों पर वेबिनार का आयोजन कर रहा है और ऐसा आगे भी किया जाता रहेगा। आज के कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. करूनेश तिवारी और मो. जुबैर खान ने भी अपनी बात रखी।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...