back to top

शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल समेत सभी क्षेत्र में रोजगार, योगीराज में युवाओं की बहार

विशेष संवाददाता लखनऊ। योगी सरकार ने छह वर्ष में छह लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए। यही नहीं, सिर्फ सावन के दो महीने यूपी के युवाओं के जीवन में हरियाली लेकर आई है। वहीं केवल जुलाई में ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने छह दिन में 4558 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये। इसके अलावा जून का आंकड़ा देखें तो 8726 युवाओं को सरकारी नौकरी से जोड़ा गया, यानी दो महीने में 13284 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली।

योगी सरकार के मिशन रोजगार के तहत पारदर्शी व निष्पक्षता से मिली नौकरी पाकर युवाओं ने अपना सर्वश्रेष्ठ देने का वादा किया है। 2016-17 में उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दर 19 फीसदी से अधिक थी, पर सीएम योगी के नेतृत्व में आज यह 3 से 4 फीसदी के बीच रह गई है। ये दिखाता है कि उत्तर प्रदेश में रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। लोगों को पारदर्शी तरीके से नौकरी मिल रही है। उत्तर प्रदेश की इस धारणा के कारण ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 36 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पास हुए हैं, जो एक करोड़ नई नौकरियों का सृजन करेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू हो चुकी है और इसमें सामान्य पाठ्यक्रम के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को भी पैरलल उपलब्ध कराने के कार्यक्रम शुरू किए जा चुके हैं।

माध्यमिक शिक्षा में भी राज्य सरकार ने उस अभियान को आगे बढ़ाया है जिसमें सामान्य पाठ्यक्रम को जारी रखते हुए पैरामेडिकल, ड्रोन टेक्नोलॉजी, डेटा एनालिसिस, थ्री डी प्रिंटिंग या फिर इससे संबंधित सर्टिफिकेट कोर्सेज से छात्रों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पहले से ही व्यवसायिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में व्यापक परिवर्तन हो रहे हैं। जहां तक शिक्षकों की भर्ती का विषय है तो योगी सरकार में कोई भी मामला न्यायालय में लंबित नहीं है।

इस सरकार में 1.64 लाख से अधिक शिक्षकों की भर्ती बेसिक और माध्यमिक शिक्षा में की गई है। शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया को युद्धस्तर पर किया जा रहा है। यदि कहीं वैकेंसी है चाहे वो माध्यमिक में हो, बेसिक में हो, उच्च शिक्षा में हो, प्राविधिक में हो, व्यवसायिक शिक्षा में हो या फिर संस्कृत विद्यालयों में हो, इन सबकी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए योगी सरकार एक नए शिक्षा आयोग के गठन के लिए बिल लेकर आई है। योगी आदित्यनाथ यूपी को स्वस्थ बनाने के ध्येय में जुटे हैं।

नियुक्ति पत्र पाए कुल 13284 युवाओं में से 10,197 से अधिक युवाओं को स्वास्थ्य विभाग से जुड़ने का अवसर मिला। सीएम ने 9 जून को 7182 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र दिया। वहीं 10 जून को एसजीपीजीआई में नवचयनित 1442 स्टाफ नर्सों को योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र दिया। वहीं 18 जुलाई को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नवचयनित 1573 एएनएम को नियुक्ति पत्र भी दिया गया। योगी आदित्यनाथ की स्वस्थ उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थी साकार करेंगे।

दो माह में सीएम योगी की तरफ से दिए गए नियुक्ति पत्र

-9 जून: 7182 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण
-10 जून: एसजीपीजीआई में नवचयनित 1442 स्टॉफ नर्सों को दिया नियुक्ति पत्र
-17 जून : 102 उद्यमी मित्रों को नियुक्ति पत्र व 232 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का वितरण
-6 जुलाई: लोकभवन में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 1148 पदों पर नियुक्ति पत्र किए वितरण
-8 जुलाई: सीएम योगी ने लोकभवन में यूपी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कुशल खिलाड़ी कोटे में चयनित 227 आरक्षियों को दिया नियुक्ति पत्र
-13 जुलाई: 199 समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी (सचिवालय प्रशासन विभाग), 183 कनिष्ठ सहायक (परिवहन विभाग) एवं 128 कनिष्ठ सहायक (निर्वाचन विभाग) समेत कुल 510 लोगों को नियुक्ति पत्र वितरण
-15 जुलाई : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 400 नवचयनित को नियुक्ति पत्र
-18 जुलाई : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नवचयनित 1573 एएनएम को नियुक्ति पत्र
-20 जुलाई : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 700 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

कुल : 13284
जुलाई : 4558
जून : 8726

RELATED ARTICLES

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

फीस नहीं बढ़ेगी, एलडीए स्टेडियम में सुविधाओं का होगा विस्तार,ईडेन स्पोर्ट्स क्लब ने राइजिंग फाल्कंस को 146 रन से हराया

लखनऊ। एलडीए स्टेडियम, अलीगंज में खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी और खेल सुविधाओं को...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...