back to top

विधान परिषद की 11 शिक्षक-स्नातक सीटों पर चुनाव घोषित

  • एक दिसंबर को होगा मतदान, तीन को नतीजे

लखनऊ। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में शिक्षक-स्नातक विधान परिषद सदस्य के चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। प्रदेश में एक दिसंबर को विधान परिषद शिक्षक-स्नातक के चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना तीन को होगी। इसी दिन नतीजे भी घोषित किये जायेंगे। इसमें शिक्षक क्षेत्र के छह और स्नातक क्षेत्र की पांच सीटों पर मतदान होगा।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने परिषद चुनाव की घोषणा करते हुए बताया पांच नवंबर को अधिसूचना जारी होगी, जबकि प्रत्याशी 12 नवंबर तक अपना पर्चा दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद की प्रक्रिया में 17 नवंबर तक नाम वापसी हो सकेगी। एमएलसी शिक्षक-स्नातक चुनाव का मतदान एक दिसंबर को होगा। मतदान सुबह आठ बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक होगा। इसका परिणाम तीन दिसंबर को आयेगा। प्रदेश में 11 शिक्षक-स्नातक विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल इस साल छह मई को खत्म हो गया था।

लेकिन, कोरोना संक्रमण के तहत लगाए गये लॉकडाउन की वजह से चुनाव की तारीख नहीं घोषित की गयी थी। प्रदेश में स्नातक क्षेत्र में लखनऊ से विधान परिषद सदस्य कांति सिंह, वाराणसी के केदारनाथ सिंह (भाजपा), आगरा के डॉ असीम यादव (सपा), मेरठ के शिक्षक नेता हेम सिंह पुंडीर व इलाहाबाद के डॉ यज्ञ दत्त शर्मा और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में लखनऊ के उमेश द्विवेदी, वाराणसी के चेत नारायण सिंह, आगरा के जगवीर किशोर जैन, मेरठ से शिक्षक नेता ओम प्रकाश शर्मा, बरेली-मुरादाबाद से संजय कुमार मिश्रा और गोरखपुर-फैजाबाद क्षेत्र के ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल खत्म हो चुका है।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...