back to top

भातखण्डे विश्वविद्यालय से बुजुर्गों के पास भी संगीत डिप्लोमा का मौका

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में सीनियर सिटीजन के लिए खुले द्वार

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय नए शैक्षणिक सत्र के लिए ही जल्दी आवेदन शुरू होने वाले हैं। नए शैक्षणिक सत्र से सीनियर सिटीजन (बुजुर्गों) के लिए संगीत की शिक्षा के दरवाजे खुले हैं। अब उम्र की कोई बाधा नहीं रहेगी और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग भी डिप्लोमा कोर्स में नामांकन कर भारतीय शास्त्रीय संगीत सीख सकेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से दावा किया गया है कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए संगीत में डिप्लोमा देने वाला भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय देश का पहला विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय में सीनियर सिटीजन अपनी रुचि के अनुसार कोर्स में दाखिला ले सकेंगे। वोकल ट्रेनिंग, तबला, हारमोनियम, सरोद और बांसुरी समेत विभिन्न कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। इन डिप्लोमा कोर्सेज की अवधि 1 से 2 वर्ष तक होगी। जहां पाठ्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय संगीत की बुनियादी से लेकर उन्नत तकनीकें शामिल हैं। ये कोर्स मुख्य रूप से अंशकालिक या विशेष रूप से बुजुर्गों के लिए अनुकूलित है। कोर्स में प्रवेश से पूर्व वरिष्ठ नागरिकों को विश्वविद्यालय की अभिरुचि कार्यशाला में प्रवेश का मौका मिलेगा। जहां बुजुर्ग अभ्यर्थियों को सीखने की रुचि के आधार पर डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश मिलेगा। इन कोर्स में ले सकते हैं प्रवेश वोकल (गायन) – तबला (वादन), हारमोनियम/सिंथेसाइजर, सरोद, बांसुरी, ध्रुपद-धमार, ठुमरी-दादरा, सुगम संगीत, लोक संगीत और ढोलक । प्रो. माण्डवी सिंह, कुलपति, भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय ने बताया कि सीनियर सिटीजन के लिए संभवत: भातखण्डे पहला विश्वविद्यालय है जो संगीत में डिप्लोमा देगा। रिटायर के बाद या उर्म्र के किसी भी पड़ाव में यदि व्यक्ति को संगीत में रुचि है तो वह विश्वविद्यालय से संगीत सीख सकता है।

RELATED ARTICLES

आज होगी शीतला सप्तमी की पूजा, भक्त लगायेंगे मां को बासी भोग

लखनऊ। बसौड़ा का पर्व हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन माता शीतला की पूजा...

लखनऊ में रंगोत्सव कथक, संस्कृति और नारी शक्ति का उत्सव

कार्यक्रम 10 मार्च को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ मेंलखनऊ। भारतीय संस्कृति, कला और नृत्य परंपराएँ सदियों से समाज में सौंदर्य, संवेदना और...

लोकगीतों की चासनी में डूबा होली मिलन समारोह

गौरैया संस्कृति संस्थान की ओर से होली मिलन का आयोजनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान की संस्थापक रंजना मिश्रा ने बताया कि सोमवार को वास्तुखण्ड, गोमतीनगर...

संघर्ष और आत्मविश्वास का संदेश देता है ‘आश्वासनम’

नाटक आश्वासनम का मंचन अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान प्रेक्षागृह मेंलखनऊ। संस्था विजय बेला एक कदम खुशियों की ओर, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान,...

मोरा फागुन में जियरा बहकै लला…सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

रीना टंडन और मुरारी लाल ने लोकोत्सव में किया होली का रंग चोखा वरिष्ठ गायिका रीना टंडन ने पारंपरिक गणपति वंदना गणपति खेलै रंग आज...

गहोई वैश्य समाज के होली मिलन में बरसे फूल

समाज की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गईलखनऊ। गहोई वैश्य सेवा समिति की वार्षिक आमसभा और होली मिलन समारोह में समाज के...