back to top

स्टेडियम में आने वाले दर्शकों के हाथ स्वच्छ कराएगा इकाना स्टेडियम प्रशासन

लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए यहां इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 15 मार्च को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला क्रिकेट मैच देखने आने वाले दर्शकों के हाथ स्वच्छ (सेनेटाइज) कराए जाएंगे और जिन दर्शकों को जरूरत होगी उन्हें मास्क भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए स्टेडियम प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। स्टेडियम प्रशासन ने दर्शकों के हाथों को सेनेटाइज करने के लिए शहर के बड़े अस्पतालों से कहा है। साथ ही स्टेडियम में मास्क भी उपलब्ध रहेंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण का डर क्रिकेट प्रेमियों में भी नजर आ रहा है क्योंकि मैच के आयोजन में सिर्फ तीन दिन बचे हैं और अभी तक करीब 50 प्रतिशत टिकट ही बिके हैं।

अटल बिहारी इकाना क्रिकेट स्टेडियम के प्रबंध निदेशक उदय सिन्हा ने गुरूवार को भाषा को बताया कि ड्रेसिंग रूम, कारपोरेट बाक्स, मीडिया लाउंज और पवेलियन को सेनेटाइज करने के लिए एक स्मार्ट मशीन मंगाई गई है और इस मशीन का उपयोग शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि शहर के दो बड़े अस्पतालों के साथ स्टेडियम प्रशासन ने समझौता किया है जिसके तहत इन अस्पतालों के कर्मचारी मैच देखने आने वाले दर्शकों के हाथों को स्टेडियम के पांच द्वारों पर सेनेटाइज कराएंगे। इसके अतिरिक्त सभी द्वारों पर मास्क भी उपलब्ध रहेंगे। उप्र क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के निदेशक युद्धवीर सिंह ने बताया, यूपीसीए और इकाना प्रशासन व्यापक तैयारियां कर रहा है। दोनों टीमें 13 मार्च को दोपहर बाद तक शहर में आ जाएंगी। इनको ठहराने के लिए शहर के अलग अलग इलाकों में पांच सितारा होटलों के इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिन होटलों में खिलाड़ी रुकेंगे वहां किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। इसके लिए जिला प्रशासन भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रहा है। सिन्हा ने बताया कि मैच के टिकट आनलाइन और आफलाइन दोनों माध्यम से उपलब्ध हैं और अभी तक 45 से 50 प्रतिशत टिकट ही बिके हैं। मैच के टिकट आनलाइन 28 फरवरी से और आफलाइन टिकट सात मार्च से बिक रहे हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...