back to top

मोती महल लॉन में ‘एक शाम वतन के नाम’ आज

जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन

लखनऊ। जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एक शाम वतन के नाम शीर्षक से एक भव्य देशभक्ति एवंसांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मोतीमहल लॉन में सायं 6 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष श्री मुरलीधर आहूजा जी ने बताया कि यह आयोजन देशप्रेम, संस्कृति और सामाजिक समरसता को समर्पितरहेगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध गुंजन मैसी बैंड की शानदार प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए ट्रस्ट की महामंत्री निगहत खान ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान लागू हुआ और भारत एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्यबना। हमारा संविधान हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का अधिकार देता है। उन्होंने इस अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं संविधान निमार्ताओं, विशेष रूप से डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए नागरिककर्तव्यों के पालन का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ. शक्ति कुमार पांडेय ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश की गौरवशाली सांस्कृतिक एवंऐतिहासिक विरासत का स्मरण किया। आज हम यहाँ उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर एकत्रित हुए हैं। 24 जनवरी 1950 को हमारे गौरवशाली राज्य उत्तर प्रदेश की स्थापना हुई थी। उत्तर प्रदेश केवल एक राज्य नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, इतिहास और सभ्यता की आत्मा है। यह भूमि भगवान राम, श्रीकृष्ण, गौतम बुद्ध, कबीरदास, तुलसीदास जैसे महान व्यक्तित्वों की जन्मभूमि रही है। काशी, अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज जैसे पवित्र स्थल हमारी पहचान हैं। यह प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम में भी अग्रणी रहा है। पंडित जवाहरलाल नेहरू, चंद्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मीबाई जैसे वीरों ने देश को दिशा दी।आज उत्तर प्रदेश शिक्षा, कृषि, उद्योग और विकास के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस हमें अपने राज्य की गौरवशाली विरासत पर गर्व करने और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करने की प्रेरणा देताहै। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए संस्था के मनुव्रत बाजपेई ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही शिक्षा, योग, पत्रकारिता, चिकित्सा, संगीत, नृत्य, स्टार्टअप, कॉरपोरेट, एनजीओ एवं फैशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था के जुबैर अहमद ने बताया कि देशभक्ति की भावना को समर्पित विशेष फैशन शो का आयोजन भी किया जाएगा तथा 50 प्रभावशाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भीसम्मानित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...