back to top

भारतीय मूल के आठ अमेरिकियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया

वाशिंगटन। द ग्लोबल आर्गनाइजेशन आफ पीपुल आफ इंडियन ओरिजिन (जीओपीआईओ) की वर्जिनिया राज्य इकाई ने भारतीय मूल के आठ अग्रणी अमेरिकियों को सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए रविवार को सम्मानित किया। डॉ. वीके राजू को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए, डॉ. विक्रम राया को उद्यमिता के क्षेत्र में, राम बी गुप्ता को शिक्षा, कोरक रे को नवाचार और अनुसंधान में, इंद्रजीत एस सलूजा को पत्रकारिता के क्षेत्र में, नीलिमा मेहरा को मीडिया में , विनीता तिवारी को कला और संस्कृति के क्षेत्र में तथा जेनेथा रेड्डी को अधिकार कार्यों और पारोपकारी कार्यों में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।

जीओपीआईओ की वर्जीनिया इकाई के अध्यक्ष जय भंडारी ने सम्मान समारोह में कहा, भारतीय अमेरिकियों ने भारत और अमेरिका के बीच अर्थिक, सामाजिक,शिक्षा और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में मजबूत संबंध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा, आज हम आठ बेहतरीन लोगों को सम्मानित कर रहे हैं। सांसद डोन बेयेर ने पुरस्कार प्राप्त लोगों को बधाई दी और अमेरिका के सामाजिक आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए भारतीय अमेरिकियों की सराहना की।

इस अवसर पर भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने एक संदेश में कहा, हमारे देश की अर्थ व्यवस्था, चिकित्सा, विज्ञान और कला के क्षेत्र में भारतीय मूल के लोगों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने और उनके बारे में जागरुकता बढ़ाने का आपका काम एकता को मजबूत करता है और अमेरिका में भारतीय समुदाय को और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करता है।

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...