back to top

ED का बड़ा एक्शन : छांगुर बाबा के बलरामपुर और मुंबई स्थित 14 ठिकानों पर की छापेमारी

बलरामपुर/मुंबई। अवैध धर्मांतरण मामले के आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसता जा रहा है। इस मामले में आज (17 जुलाई ) सुबह ईडी की कई टीमों ने बलरामपुर से लेकर मुंबई तक छापेमारी की। कुल 14 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा गया। बताया जा रहा है कि इन ठिकानों से अफसरों को कई अहम कागजात मिले हैं। ह छापेमारी सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में 12 और मुंबई में 2 ठिकानों पर छापेमारी की गई।

मुंबई के बांद्रा में मौजूद छांगुर बाबा के सहयोगी शहजाद से अधिकारियों की टीम पूछताछ कर रही है। शहजाद के खाते में संदिग्‍ध लेन-देन को लेकर पूछताछ की जा रही है। शहजाद के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। शहजाद के खाते में करीब 2 करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए थे। इसके बाद से शहजाद ED के रडार पर आ गया।

बता दें कि छांगुर बाबा पर आरोप है कि उसने बड़े पैमाने पर धर्मांतरण रैकेट चलाया और हवाला के जरिए पैसों का लेनदेन किया। ईडी इसी लेनदेन और मनी ट्रेल की जांच कर रही है। एजेंसी को शक है कि अवैध फंडिंग के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में धर्मांतरण की गतिविधियां संचालित की गई हैं। इस सिलसिले में बलरामपुर के उतरौला क्षेत्र के 12 ठिकानों पर एक साथ रेड डाली गई है। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी ने शहजाद शेख और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और अन्य सबूत भी जुटाए हैं। ईडी की यह कार्रवाई फिलहाल जारी है और जांच एजेंसी जल्द इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।

बलरामपुर जिले के निवासी जलालुद्दीन का असली नाम करीमुल्ला शाह है। उसका बेटा महबूब और उसके साथियों नवीन उर्फ जमालुद्दीन और नीतू उर्फ नसरीन को हाल में उत्तर प्रदेश आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल ये सभी जेल में बंद हैं। इससे पहले, ईडी ने कहा था कि जलालुद्दीन ने अपने और अपने साथियों से जुड़े 40 बैंक खातों में लगभग 106 करोड़ रुपये जमा किए, जिनमें से अधिकांश राशि पश्चिम एशिया से मिली थी। एजेंसी ने आरोप लगाया कि जलालुद्दीन ने एक बड़ा नेटवर्क बनाया हुआ था जो बलरामपुर स्थित चांद औलिया दरगाह के परिसर से संचालित होता था। इसी जगह पर वह नियमित रूप से भारतीय और विदेशी नागरिकों की बड़ी सभाएं आयोजित करता था।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के सस्पेंस को न करें लीक, आदित्य धर ने लोगों से की भावुक अपील

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक आदित्य धर ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज से ठीक पहले दर्शकों से एक विशेष और...

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद को बताया ‘खुला विश्वविद्यालय’, बोले- राजनीति में नहीं होता फुल स्टॉप

नयी दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र के उच्च सदन, राज्यसभा में बुधवार को एक भावुक और गरिमामय दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई तेजी, रुपया लुढ़का

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 518.84 अंक चढ़कर 76,589.68 अंक पर पहुंचा मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आई...

चैत्र नवरात्र आज से, शुभ योग में घर-घर पधारेंगी मां भवानी

चैत्र नवरात्र आज से, 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग लखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे।...

शिक्षा विभाग की खामियों को दर्शाता ‘अधुना अलम अतिभाषणेन भो’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं अनादि सांस्कृतिक शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था ,लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में रंगमंच...

निराला नगर में गूंजा भारतीय नववर्ष का शंखनाद

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और डॉ. नीरज सिंह ने किया भव्य दीपयज्ञ का शुभारंभ ​चैत्र प्रतिपदा पर हर घर भगवा लहराने और दीप जलाने का संकल्प ​भारतीय...

चिरैया वेब सीरीज को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कार्यक्रम की मेजबानी मल्लिका यश अस्थाना ने कीलखनऊ। जियोहॉटस्टार की आगामी सीरीज चिरैया की टीम हाल ही में एक विशेष मीडिया इंटरैक्शन के लिए...

हिन्दी अंग्रेजी के संग मिल रहे उर्दू किताबों को खरीदार

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : छठा दिनअफसाना लिख रहा हूं सहित पुस्तकों का विमोचन और काव्य की गूंज लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल...

कल निकलेगी हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा

कैसरबाग स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम मैट्रो स्टेशन से हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क तकलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...