back to top

ईडी ने केरल में पूर्व विधायक अनवर, चार अन्य के परिसरों पर छापे मारे

मलप्पुरम (केरल)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल वित्तीय निगम (केएफसी) ऋण हेराफेरी मामले में पूर्व विधायक पी वी अनवर और चार अन्य के परिसरों पर शुक्रवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ईडी अनवर (58), उसके चालक सियाद और केएफसी के तीन अधिकारियों अब्दुल मनाफ, टी मिनी और मुनीर अहमद के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामले की जांच कर रही है।

ईडी सूत्रों के अनुसार, एजेंसी ने यह जांच तब शुरू की जब केरल सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) ने हाल ही में केएफसी मलप्पुरम कार्यालय में ज्ण हेराफेरी से संबंधित भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि 2015 में केएफसी मलप्पुरम ने अनवर के चालक सियाद को व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए बिना किसी संपार्श्विक (कोलैटरल) का उचित मूल्यांकन किए 7.5 करोड़ रुपये का ज्ण स्वीकृत कर दिया, जिसने कुछ ही महीनों में ज्ण चुकाना बंद कर दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि बाद में अनवर की कंपनी पीवीआर डेवलपर्स को उसी जमानत पर दो अतिरिक्त ज्ण 3.05 करोड़ रुपये और 1.56 करोड़ रुपये मंजूर किए गए, जिस पर पहले 7.5 करोड़ रुपये का ज्ण दिया गया था।

कथित ज्ण गबन के कारण केएफसी को कुल 22.30 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। ईडी ने सुबह करीब सात बजे एडवन्ना स्थित अनवर के आवास और जिले के एक मनोरंजन पार्क समेत उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी शुरू की। अधिकारी ने बताया कि सियाद और केएफसी अधिकारियों के आवासों पर भी एक साथ छापेमारी की गई। पिछले महीने ईडी ने वीएसीबी मामले में शिकायतकर्ता मुरुगेश नरेंद्रन का बयान दर्ज किया था। नीलांबुर के पूर्व विधायक अनवर ने मतभेदों के बाद वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) से नाता तोड़ लिया था और बाद में इस साल की शुरूआत में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा उपचुनाव लड़ा था।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के सस्पेंस को न करें लीक, आदित्य धर ने लोगों से की भावुक अपील

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक आदित्य धर ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज से ठीक पहले दर्शकों से एक विशेष और...

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद को बताया ‘खुला विश्वविद्यालय’, बोले- राजनीति में नहीं होता फुल स्टॉप

नयी दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र के उच्च सदन, राज्यसभा में बुधवार को एक भावुक और गरिमामय दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई तेजी, रुपया लुढ़का

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 518.84 अंक चढ़कर 76,589.68 अंक पर पहुंचा मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आई...

चैत्र नवरात्र आज से, शुभ योग में घर-घर पधारेंगी मां भवानी

चैत्र नवरात्र आज से, 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग लखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे।...

शिक्षा विभाग की खामियों को दर्शाता ‘अधुना अलम अतिभाषणेन भो’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं अनादि सांस्कृतिक शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था ,लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में रंगमंच...

निराला नगर में गूंजा भारतीय नववर्ष का शंखनाद

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और डॉ. नीरज सिंह ने किया भव्य दीपयज्ञ का शुभारंभ ​चैत्र प्रतिपदा पर हर घर भगवा लहराने और दीप जलाने का संकल्प ​भारतीय...

चिरैया वेब सीरीज को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कार्यक्रम की मेजबानी मल्लिका यश अस्थाना ने कीलखनऊ। जियोहॉटस्टार की आगामी सीरीज चिरैया की टीम हाल ही में एक विशेष मीडिया इंटरैक्शन के लिए...

हिन्दी अंग्रेजी के संग मिल रहे उर्दू किताबों को खरीदार

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : छठा दिनअफसाना लिख रहा हूं सहित पुस्तकों का विमोचन और काव्य की गूंज लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल...

कल निकलेगी हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा

कैसरबाग स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम मैट्रो स्टेशन से हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क तकलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...