back to top

ईडी ने गूगल और मेटा को भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने डिजिटल दुनिया की दो दिग्गज कंपनियों, गूगल और मेटा (फेसबुक की मूल कंपनी), को नोटिस जारी कर 21 जुलाई को पूछताछ के लिए तलब किया है। यह नोटिस ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़ी जांच के तहत जारी किया गया है, जिसमें आरोप है कि इन कंपनियों ने ऐसे ऐप्स के विज्ञापनों और वेबसाइट्स को अपने प्लेटफॉर्म्स पर प्रमुखता से स्थान दिया और उनका प्रचार किया।

सूत्रों के अनुसार, ईडी को ऐसे कई सबूत मिले हैं जिनसे पता चलता है कि गूगल और मेटा ने अवैध ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स को अपने प्लेटफॉर्म्स पर विज्ञापन देने और बढ़ावा देने की अनुमति दी। इन ऐप्स ने खुद को ‘स्किल बेस्ड गेम्स’ बताकर उपयोगकर्ताओं को भ्रमित किया और अवैध रूप से सट्टेबाजी कराई। इन विज्ञापनों के जरिए लाखों उपयोगकर्ताओं तक पहुंच बनाकर इन ऐप्स ने करोड़ों रुपये की कमाई की, जिसकी ट्रांजैक्शन जांच में कई फर्जी खातों और हवाला नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। माना जा रहा है कि ये ऐप्स भारत में अवैध रूप से काम कर रहे थे, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के सहारे इन्हें विश्वसनीयता और व्यापक पहुंच मिल गई।

ईडी ने हाल के महीनों में ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मामलों में कई मशहूर हस्तियों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। इससे पहले फिल्मी सितारों और सोशल मीडिया पर सक्रिय प्रभावशाली लोगों को भी प्रचार के बदले भारी रकम लेने के आरोप में पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। ईडी का मानना है कि ये प्रचार लाखों युवाओं को सट्टेबाजी की ओर आकर्षित करने में सफल रहा, जिससे सामाजिक और आर्थिक स्तर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

पिछले हफ्ते ईडी ने 29 लोगों के खिलाफ प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) दर्ज की, जिनमें कुछ बड़े फिल्मी नाम शामिल हैं। जिन हस्तियों के नाम जांच में सामने आए हैं उनमें प्रकाश राज, राणा दग्गुबाती और विजय देवरकोंडा जैसे अभिनेता शामिल हैं। आरोप है कि इन सभी को अवैध सट्टेबाजी ऐप्स का प्रचार करने के बदले में भारी भुगतान किया गया।

कई ऑनलाइन ऐप्स खुद को ‘स्किल गेम्स’ यानी कौशल आधारित गेम बताकर वास्तविक सट्टेबाजी को छुपाते हैं। इन ऐप्स ने जटिल ट्रांजैक्शन चैनलों और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए हवाला नेटवर्क के जरिए अपनी कमाई को वैध दिखाने की कोशिश की। ईडी की रिपोर्ट के मुताबिक, इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए अब तक सैकड़ों करोड़ रुपये का अवैध लेनदेन हो चुका है। जिसमें विदेशी खातों और शेल कंपनियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के सस्पेंस को न करें लीक, आदित्य धर ने लोगों से की भावुक अपील

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक आदित्य धर ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज से ठीक पहले दर्शकों से एक विशेष और...

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद को बताया ‘खुला विश्वविद्यालय’, बोले- राजनीति में नहीं होता फुल स्टॉप

नयी दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र के उच्च सदन, राज्यसभा में बुधवार को एक भावुक और गरिमामय दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई तेजी, रुपया लुढ़का

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 518.84 अंक चढ़कर 76,589.68 अंक पर पहुंचा मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आई...

चैत्र नवरात्र आज से, शुभ योग में घर-घर पधारेंगी मां भवानी

चैत्र नवरात्र आज से, 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग लखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे।...

शिक्षा विभाग की खामियों को दर्शाता ‘अधुना अलम अतिभाषणेन भो’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं अनादि सांस्कृतिक शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था ,लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में रंगमंच...

निराला नगर में गूंजा भारतीय नववर्ष का शंखनाद

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और डॉ. नीरज सिंह ने किया भव्य दीपयज्ञ का शुभारंभ ​चैत्र प्रतिपदा पर हर घर भगवा लहराने और दीप जलाने का संकल्प ​भारतीय...

चिरैया वेब सीरीज को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कार्यक्रम की मेजबानी मल्लिका यश अस्थाना ने कीलखनऊ। जियोहॉटस्टार की आगामी सीरीज चिरैया की टीम हाल ही में एक विशेष मीडिया इंटरैक्शन के लिए...

हिन्दी अंग्रेजी के संग मिल रहे उर्दू किताबों को खरीदार

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : छठा दिनअफसाना लिख रहा हूं सहित पुस्तकों का विमोचन और काव्य की गूंज लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल...

कल निकलेगी हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा

कैसरबाग स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम मैट्रो स्टेशन से हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क तकलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...