back to top

दूसरी लहर के प्रभाव से तेजी से उबरेगी अर्थव्यवस्था, लॉकडाउन का असर सीमित : सर्वे

नयी दिल्ली।  भारतीय अर्थव्यवस्था के कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रभाव से तेजी से उबरने की उम्मीद है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक सर्वे में कहा गया कि दूसरी लहर के दौरान लॉकडाउन मुख्य रूप से सामाजिक आयोजनों या भीड़भाड़ को सीमित करने के लिए लगाया गया था। इनसे आर्थिक गतिविधियां अधिक प्रभावित नहीं हुई। सर्वे में शामिल करीब 60 प्रतिशत मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) ने कहा कि उनकी कंपनी की बिक्री में सुधार महामारी की पहली लहर की तुलना में अधिक तेजी से से होगा।

 

सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा, सीआईआई के सीईओ के सर्वे में 119 शीर्ष कंपनियों के विचारों को शामिल किया गया है। सर्वे से संकेत मिलता है कि दूसरी लहर के प्रभाव से अर्थव्यवस्था अधिक तेजी से उबरेगी। दूसरी लहर से आर्थिक गतिविधियां अधिक प्रभावित नहीं हुई, क्योंकि इस दौरान लॉकडाउन भीड़भाड़ को कम करने के लिए लगाया गया था। पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर में लॉकडाउन का अर्थव्यवस्था की वृद्धि पर सीमित असर होगा। सर्वे में कहा गय है कि दूसरी लहर के आर्थिक गतिविधियों पर प्रभाव को कम करने और उपभोक्ता धारणा को मजबूत करने के लिए टीकाकरण सबसे महत्वपूर्ण है।

 

सर्वे में शामिल 60 प्रतिशत सीईओ ने कहा कि उनकी कंपनियों ने दूसरी लहर के दौरान अपने परिचालन को कम किया।
सर्वे में शामिल 81 प्रतिशत सीईओ ने कहा कि दूसरी लहर से चालू साल की पहली छमाही में उनके क्षेत्र का निर्यात पिछले साल की समान अवधि की तुलना में अधिक प्रभावित नहीं होगा। सर्वे में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर बड़े प्रोत्साहनों तथा टीकाकरण की तेज रफ्तार से मांग की स्थिति बेहतर है।

 

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...