back to top

EVM सुरक्षित करने के लिए लगभग सात लाख लाल मोम के छड़ों का होगा इस्तेमाल

मुंबई। महाराष्ट्र में अगले महीने लोकसभा चुनाव के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) को सुरक्षित रखने के लिए सीलिंग वैक्स (सील करने वाले लाल रंग के मोम) की 6.81 लाख छड़ों और चार लाख से अधिक मोमबत्तियों का इस्तेमाल किया जाएगा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि चुनाव के बाद उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो जाएगी। इन EVM मशीनों, उनकी नियंत्रण ईकाइयों और वीवीपैट मशीनों को मजबूती से सुरक्षित रखा जाता है और इसके लिए सीलिंग वैक्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कहा गया है, इसके लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर छह सीलिंग वैक्स छड़ों का इस्तेमाल किया जाएगा और कुल 6.81 लाख सीलिंग वैक्स छड़ों की जरुरत होगी।

लाल वैक्स की जरुरत होगी

यह संभवत: पहली बार है कि चुनावों में इतनी बड़ी संख्या में लाल वैक्स की जरुरत होगी। ईवीएम को सील करना चुनाव प्रक्रिया की अहम जिम्मेदारी होती है। इस साल राज्य में सीलिंग वैक्स की 6,81,800 छड़ों की जरुरत होगी। ईवीएम को सील करने के लिए सीलिंग वैक्स को पिघलाया जाता है। इसके लिए भारत का निर्वाचन आयोग मोमबत्तियां मुहैया कराता है।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर आर एन रवि ने ली शपथ

कोलकाता। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी आर एन रवि ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के...

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...