back to top

रोजाना सुबह खाएं गुड़ और भुना हुआ चना, होंगे कई स्वास्थ्य लाभ

हेल्थ न्यूज। Health News : भूना हुआ चना हर किसी को पसंद आता है। इसके सेवन से हमारे शरीर में कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते है। अगर इसी चने में गुड़ मिलाकर खाने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है। साथ ही इसके और भी कई बेहतरीन लाभ है। जी हाँ, अगर आप रोजाना खाली पेट सुबह के समय भुने चने और गुड़ का सेवन करते हैं तो आप कई बिमारियों से छुटकारा पा लेंगे। चना प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी सहित कई अन्य पोषक तत्वों का भंडार है, जबकि गुड़ एंटीऑक्सिडेंट और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है। ये दोनों शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने का भी काम करते हैं। लेकिन, अगर आप इसका सेवन सुबह खाली पेट करेंगे तो आपको और भी कई फायदे मिलेंगे।

गुड़ और चने के सेवन से होंगे ये फायदे

  • हड्डियां ढीली और कमजोर हो गई हैं तो रोज सुबह गुड़ और चने का सेवन करने से हड्डियां मजबूत हो जाएंगी। गुड़ और चने में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को कमजोर होने से बचाता है।
  • गुड़ और चने का सेवन करने से आपकी कमजोर याददाश्त मजबूत होती है और दिमाग तेज होता है। याददाश्त तेज करने के लिए वयस्कों और बच्चों को इसका सेवन सुबह के समय करना चाहिए।
  • अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है तो आपको अपने आहार में भूरे चने और गुड़ का सेवन करना चाहिए। गुड़ और चने एक साथ खाने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है।
  • गुड़ और चने का सेवन करने से पेट संबंधी कई समस्याओं से बचा जा सकता है। गुड़ और भुने चने के फाइबर गुण पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
  • अगर आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं तो इसके पीछे का कारण आपका कमजोर इम्यून सिस्टम है। ऐसे में अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए सुबह गुड़ और भुने चने खाएं। गुड़ और चना इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में बहुत मददगार होते हैं।


    नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।

RELATED ARTICLES

9वें उत्तर प्रदेश महोत्सव का पोस्टर लांच कार्यक्रम सम्पन्न

लखनऊ। सृजन फाउंडेशन एवं शाइन इवेंट्स द्वारा आयोजित किये जा रहे 9वें उत्तर प्रदेश महोत्सव का पोस्टर लांच एवं प्रेस वार्ता का आयोजन गोमती...

ड्राइविंग लाइसेंस : घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऐसे करें आवेदन, जानिए विस्तार से

टेक न्यूज। अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना और भी आसान हो गया है। आज के समय में अगर आप अपना नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते...

लखनऊ में डेंगू का प्रकोप : अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी, एक दिन में 25 केस मिले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डेंगू ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे में डेंगू के 25 नए...

Latest Articles