back to top

रूस के कुरील द्वीपसमूह पर भूकंप, सुनामी का खतरा

मास्को। रूस के कुरील द्वीपसमूह पर बुधवार को 7.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके चलते सुनामी के खतरे के कारण स्थानीय निवासी मैदानी हिस्से की ओर भागे।

रूस के आपात मंत्रालय ने बताया कि भूकंप का केंद्र कुरील द्वीप के पारामुशीर में 210 किलोमीटर दूर दक्षिणपूर्व स्थित सेवेरो-कुरील्स्क शहर में था जहां करीब 2,500 लोग रहते हैं। अधिकारियों ने किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं दी लेकिन निवासियों को ऊंचे मैदानी हिस्से की तरफ ले जाया गया।

मंत्रालय ने करीब 50 सेंटीमीटर ऊंची लहरों के साथ छोटी सुनामी की खबर दी है। उसने कहा कि सुनामी का खतरा बने रहने के कारण इलाके के निवासी अभी सुरक्षित स्थान पर रहेंगे। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.5 थी। यूएसजीएस ने कहा कि जापानी शहर साप्पोरो से लगभग 1,400 किलोमीटर (850 मील) उत्तर-पूर्व में 59 किलोमीटर (37 मील) की गहराई पर भूकंप आया।

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि इस भूकंप से बहुत छोटी सुनामी लहरें उत्पन्न हुई थीं और आगे इससे कोई खतरा नहीं है। कुरील श्रृंखला के चार दक्षिणी द्वीपों को लेकर रूस तथा जापान के बीच द्वितीय विश्व युद्घ के अंत से ही विवाद है। कुरील को जापान में उत्तरी क्षेत्र के तौर पर जाना जाता है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...