back to top

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बोले राहुल गाँधी- सरकार ने मणिपुर में भारत माता की हत्या की

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर की स्थिति को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि पूर्वाेत्तर के इस राज्य में  भारत माता की हत्या की गई है और ऐसा करने वाले लोग देशद्रोही  हैं। उन्होंने लोकसभा में सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मणिपुर का दौरा नहीं करने को लेकर उन पर निशाना साधा और दावा किया कि प्रधानमंत्री इस राज्य को हिंदुस्तान (का हिस्सा) नहीं समझते।
सत्तापक्ष के सदस्यों की टोकाटोकी के बीच कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि भारत एक आवाज है और अगर इस आवाज को सुनना है तो अहंकार और नफरत को त्यागना होगा। उन्होंने लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद सदन में यह वक्तव्य दिया और सदस्यता बहाल करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
राहुल गांधी के वक्तव्य के दौरान सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई।
हंगामे के बीच पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रीजीजू ने आरोप लगाया कि देश में 70 साल तक राज करने वाली कांग्रेस ने
पूर्वाेत्तर को बर्बाद कर दिया था। सत्तापक्ष के सदस्यों की टोकाटोकी पर सदन में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जवाब देते समय इसका (टोकाटोकी का) सूद सहित जवाब दिया जाएगा। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन में वह इस तरह की बात नहीं कर सकते।
राहुल गांधी ने अपने मणिपुर दौरे के अनुभव का उल्लेख किया और सरकार पर आरोप लगाया, आपने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है…. भारत माता की हत्या की है और ये भारत माता के रखवाले नहीं हो सकते। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह आरोप भी लगाया, आप देशद्रोही हैं, आप देशप्रेमी नहीं हैं…. इसलिए आपके प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं जा रहे। इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान को मार दिया है।
यह खबर भी पढ़े—

RELATED ARTICLES

सोमनाथ में शौर्य यात्रा का भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री मोदी ने किया अवलोकन

सोमनाथ (गुजरात)। सोमनाथ मंदिर में रविवार को आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत निकाली गई शौर्य यात्रा में वीरता, परंपरा और सांस्कृतिक वैभव का...

स्वितोलिना ने शिनयू को हराकर आकलैंड में अपना 19वां डब्ल्यूटीए खिताब जीता

वेलिंग्टन (न्यूजीलैंड)। यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने रविवार को आकलैंड में खेले गए एएसबी क्लासिक में जीत के साथ करियर का 19वां डब्ल्यूटीए टूर...

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध करने वाली ताकतें अब भी सक्रिय, उन्हें हराना जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी

सोमनाथ (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि आजादी के बाद गुजरात में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध करने वाली ताकतें...

भांगड़े और गिद्दा संग कल मनेगा लोहड़ी पर्व का जश्न, तैयारियां पूरी

लखनऊ। दे माई लोहड़ी, जीवे तेरी जोड़ी…, सुंदर मंदरिए होय तेरा कौन विचारा… दुल्ला भट्टी वाला जैसे एक से बढ़कर एक परम्परागत गीतों पर...

सागा आफ स्टोरीज में मंच पर दिखी पांच कहानियां

बौद्ध संस्थान में आयोजित भव्य मंच प्रस्तुति सागा आॅफ स्टोरीजलखनऊ। डोरेमी क्लब ने अपने विंटर थिएटर वर्कशॉप के दूसरे सीजन का सफल समापन आज...

कला जगत की अनेक विभूतियां सम्मानित हुईं

फिल्मी अभिनेताओं की कॉमेडी और मिमिक्री कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दियालखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जे.पी.एस.स्टार 11 और इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंटस के...

सक्षम भारत पुरस्कार से सम्मानित हुईं हुनरमंद 35 हस्तियां

महिलाओं के लिये प्रेरक रही आजीविका विकास कार्यशालातोशानी, मंजरी, रितु, शुभांगी व अनिता ने बताये व्यावसायिक गुर लखनऊ। लेट्स गिव होप फाउण्डेशन की ओर से...

लखनऊ: चिड़ियाघर शिफ्ट करने के लिए वन विभाग तैयार कर रहा अपना जवाब

लखनऊ। राजधानी के चिड़ियाघर को कुकरैल नाइट सफारी शिफ्ट करने के लिए वन विभाग अपना जवाब तैयार कर रहा है। इसे सुप्रीम कोर्ट में...

उत्तराखंड महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष बनीं पूनम कनवाल

सचिव राजेश्वरी रावत और कोषाध्यक्ष रेनू तिवारी बनींलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद लखनऊ के तत्वावधान में संचालित उत्तराखण्ड महिला स्वयंसहायता समूह की महत्वपूर्ण बैठक आज उत्तराखण्ड...