back to top

नवरात्र के पहले दिन करें दुर्गा चालीसा का पाठ, मिलेगा आशीर्वाद

लखनऊ। शारदीय नवरात्र शुरूआत 22 सितंबर, सोमवार से हो रही है। नवरात्र का पर्व शक्ति की उपासना का प्रतीक माना जाता है और इसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, नवरात्र के पहले दिन स्नान और ध्यान करके देवी दुर्गा का स्मरण करना चाहिए। इसके बाद विधिवत पूजा करते हुए दीपक जलाना, फूल और माला चढ़ाना, मिठाई अर्पित करना शुभ माना जाता है। पूजा के बाद दुर्गा चालीसा का पाठ करने और अंत में आरती करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्र के पहले दिन इस प्रकार पूजा करने से देवी की कृपा बनी रहती है और जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। शारदीय नवरात्र का यह पर्व भक्तों के लिए सुख, समृद्धि और शांति लाने वाला माना जाता है।

नवरात्र से पहले घर से निकाल दें ये 8 चीजें
धार्मिक मान्यता है कि नवरात्र के दौरान किए गए पूजा-पाठ और व्रत से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर सालभर कृपा बनाए रखती हैं। लेकिन यह भी कहा जाता है कि इस पवित्र पर्व से पहले घर से कुछ नकारात्मक और अशुभ चीजों को निकाल देना चाहिए।

टूटी-फूटी मूर्तियां और तस्वीरें
घर में रखी टूटी हुई भगवान या देवी-देवताओं की मूर्तियां और तस्वीरें अशुभ मानी जाती हैं। इन्हें नवरात्र से पहले किसी पवित्र स्थान पर विसर्जित कर देना चाहिए।

फटे-पुराने कपड़े
अलमारी में रखे बेकार और फटे कपड़े नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनते हैं। इन्हें तुरंत निकालकर दान कर दें।

बंद घड़ी
घर में बंद पड़ी घड़ी दुर्भाग्य और रुकावट का संकेत देती है। नवरात्र से पहले ऐसी घड़ियों को या तो ठीक करवा लें या घर से बाहर कर दें।

टूटा हुआ कांच या बर्तन
कांच, शीशा या बर्तन टूटा हुआ घर में रखना अशुभ होता है। नवरात्रि से पहले इन्हें हटा देना चाहिए।

सूखा और बासी भोजन
घर में रखा बासी भोजन या लंबे समय से रखा अनाज नकारात्मक ऊर्जा फैलाता है। नवरात्र में घर हमेशा साफ और ताजा भोजन से भरा होना चाहिए।

मकड़ी के जाले और धूल
घर के कोनों में लगे मकड़ी के जाले और धूल मां लक्ष्मी और मां दुर्गा का वास रोकते हैं। नवरात्र से पहले घर की पूरी साफ-सफाई करें।

खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान
घर में पड़े खराब टीवी, मोबाइल, मिक्सर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी दुर्भाग्य का कारण माने जाते हैं। इन्हें रिपेयर करवा लें या घर से बाहर निकाल दें।

सूखे पौधे या मुरझाए फूल
मकान में रखे सूखे पौधे या मुरझाए फूल भी अशुभ माने जाते हैं। नवरात्र से पहले इन्हें हटा दें और हरे-भरे पौधे लगाएं।

RELATED ARTICLES

प्रदोष व्रत आज, भक्त करेंगे शिवजी की पूजा

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैलखनऊ। प्रदोष व्रत भगवान शिव की असीम कृपा पाने का शानदार अवसर है। यह व्रत हर माह के कृष्ण...

अमनदीप ने मंच पर जिंदगी की खूबसूरती से कराया रूबरू

‘जिÞंदगी मेरे ख्याल से’ कहानी और कविता की मनमोहक प्रस्तुति फिक्की फ्लो लखनऊ ने अमनदीप ख्याल के साथ एक मनमोहक शाम का आयोजन कियालखनऊ। फिक्की...

स्मृति मिश्रा दूरदर्शन के शो लोक रंग सुरों के संग में अपनी संस्कृति का सौंदर्य बिखेरेंगी

दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के दर्शकों के लिए प्रस्तुति देंगीलखनऊ। दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर प्रसारित होने वाले प्रसिद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक रंग सुरों के संग...

Most Popular

अमनदीप ने मंच पर जिंदगी की खूबसूरती से कराया रूबरू

‘जिÞंदगी मेरे ख्याल से’ कहानी और कविता की मनमोहक प्रस्तुति फिक्की फ्लो लखनऊ ने अमनदीप ख्याल के साथ एक मनमोहक शाम का आयोजन कियालखनऊ। फिक्की...

स्मृति मिश्रा दूरदर्शन के शो लोक रंग सुरों के संग में अपनी संस्कृति का सौंदर्य बिखेरेंगी

दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के दर्शकों के लिए प्रस्तुति देंगीलखनऊ। दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर प्रसारित होने वाले प्रसिद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक रंग सुरों के संग...

डॉ. योगेश कुमार को मिला प्रथम विदुषी कृष्ण बिष्ट एंडोवमेंट अवॉर्ड

भातखंडे में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आज तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कॉन्फ्रेंस...

श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा में प्रेम और सेवा का संदेश गूंजा

आशियाना क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गयालखनऊ। भगवान श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रशांति निलयम, आंध्र प्रदेश से...

श्रीमद भगवत गीता से सीखी जीवन जीने की कला

प्रतिदिन गीता का अध्ययन करने पर भी जोर दियालखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी मन्दिर (इस्कॉन) लखनऊ के अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभुजी एवं...

सुंदरकांड पाठ से आनंदित होकर पितर देते हैं आशीर्वाद

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल पितृपक्ष में दिया संदेश लखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में गुरुवार 18 सितम्बर को...

‘जय देश-भारत-भारती’ पर दी मनमोहक प्रस्तुति, दर्शक मंत्रमुग्ध

बिम्ब कला केन्द्र की 45 वर्ष की यात्रा का उत्सव 'सुहाना सफर'लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र की...

दिल्ली में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में 70 देशों के राजनयिकों ने किया पौधारोपण

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए 'सेवा पखवाड़ा' के तहत, दिल्ली में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...