back to top

दलीप ट्रॉफी : मयंक अग्रवाल के अर्धशतक के बावजूद पहली पारी में पिछड़ा दक्षिण क्षेत्र

बेंगलुरू। उत्तर क्षेत्र के गेंदबाजों ने अपने बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के बाद गुरुवार को यहां दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के दूसरे दिन दक्षिण क्षेत्र को 195 रन पर समेटकर अपनी टीम को मामूली बढ़त दिलाई।पहली पारी में 198 रन बनाने वाले उत्तर क्षेत्र को तीन रन की बढ़त मिली और उसने दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में दो विकेट पर 51 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 54 रन तक पहुंचाई।

पहले दिन गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बाद दक्षिण क्षेत्र के पास दूसरे दिन मैच में दबदबा बनाने का मौका था लेकिन विरोधी गेंदबाजों ने टीम को लगातार दबाव में रखा।दक्षिण क्षेत्र ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 63 रन से की। मयंक अग्रवाल 37 जबकि तिलक वर्मा 12 रन से आगे खेलने उतरे।कल दोनों उस समय क्रीज पर साथ आए जब टीम 35 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी करके टीम का स्कोर 145 रन तक पहुंचाया।

दोनों को हालांकि इस दौरान भाज्ञ का साथ भी मिला।मयंक (76) ने इस साझेदारी के दौरान दबदबा बनाया जो हैरानी भरा नहीं है। कर्नाटक का यह बल्लेबाज 2022-23 रणजी सत्र में 13 पारियों में 990 रन के साथ शीर्ष स्कोरर रहा था।मयंक ने पहले सत्र में अर्धशक पूरा किया।

उन्होंने सुबह के सत्र में 49 गेंद में चार चौकों की मदद से 30 रन बनाए।दूसरी तरफ साल का अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे तिलक (46) ने संभलकर बल्लेबाजी की। वह चोट के कारण पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र में नहीं खेल पाए थे।अग्रवाल हालांकि शतक और तिलक अर्धशतक से चूक गए।

जयंत यादव ने अग्रवाल को अंकित कुमार के हाथों कैच कराया जबकि वैभव आरोड़ा ने तिलक की पारी का अंत किया।इन दोनों के आउट होने के बाद दक्षिण क्षेत्र की पारी को सिमटने में अधिक देर नहीं लगी। आर साई किशोर ने निचले क्रम में 21 रन बनाए लेकिन अपनी टीम को बढ़त नहीं दिला पाए।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...