back to top

संंदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे घायल मिले चालक संजय गुप्ता की मौत

महिला मित्र समेत उसके परिजनों पर भाई ने लगाया हत्या का आरोप

मोहनलालगंज। संंदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे घायल मिले चालक संजय गुप्ता की मौत के बाद उसके बड़े भाई ने महिला मित्र व उसके परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वही पोस्टमार्टम रिपोट में भी सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोटे लगने से मौत की पुष्टि हुयी है।

बता दें कि आलमबाग के छोटा बरहा निवासी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि उसका छोटा भाई संजय गुप्ता (48वर्ष) अपनी पत्नी कंचन गुप्ता व बेटे प्रिंस व मासूम बेटी नित्य के साथ रहता है। जो प्राइवेट कार चलाकर अपना जीवन यापन करता था। बीते बुधवार की रात वह किसी काम से निकला था। जो घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला था। जिसकी मेडिकल कालेज के ट्रामा सेन्टर में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।

भाई आरोप लगाया कि उनके भाई संजय के माधुरी देवी निवासी उत्तरगांव थाना मोहनलालगंज से करीबी सम्बंध थे। जिससे मिलने के लिये अक्सर वो सिसेंडी जाया करते थे। बीते बुधवार को भी महिला माधुरी का फोन आने के बाद उससे मिलने के लिये घर में पत्नी से झूठ बोलकर निकले थे। माधुरी व उसके परिजनों ने ही भाई को मरणासन्न कर सड़क किनारे फेक दिया है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संजय की मौत के बाद से पत्नी कंचन व परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है। जिसके परिवार में 16 साल का बेटा प्रिंस व ढाई साल की मासूम बेटी नित्या है। संजय की असमय मौत से मासूम बेटी समेत बेटे के सिर से पिता का साया हमेशा के लिये उठ गया।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...