back to top

नाटक चिमनी-चोगा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

दर्शकों को गहन चिंतन के लिए प्रेरित करता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग एवं रंगनाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नाट्य गतिविधियों के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालय इंटर कॉलेज प्रेक्षागृह तोपखाना बाजार कैंटोनमेंट लखनऊ में पर्यावरण विषयक नाटक चिमनी-चोगा का सफल मंचन किया गया। यह नाटक प्रकृति और औद्योगिक विकास के बीच संतुलन की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए दर्शकों को गहन चिंतन के लिए प्रेरित करता है।
नाटक का कथानक पंचतत्व—अग्नि, वायु, जल, आकाश और पृथ्वी—पर आधारित है, जिनके माध्यम से आधुनिक समय में बढ़ते प्रदूषण और उसके दुष्परिणामों को प्रतीकात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया। चिमनी औद्योगिक विकास की अंधी दौड़ और प्रदूषण का प्रतीक बनी, वहीं चोगा ने प्रकृति की सहनशीलता और संरक्षणकारी शक्ति को अभिव्यक्त किया। नाटक ने यह प्रश्न उठाया कि क्या मानव अपने ही अस्तित्व को खतरे में डाल रहा है?
मंच पर मानवी की भूमिका में आद्या मिश्रा, पापा के रूप में लोकेश पांडे, के.पी./गांव वाली की भूमिका में शालू तिवारी, मानव/गांव वाले के रूप में अभिषेक त्रिपाठी, जमादार की भूमिका में रवि सिन्हा तथा अन्य पात्रों में अंकित देव मिश्रा और भूमिका गुप्ता ने सशक्त अभिनय प्रस्तुत किया।
मंच सज्जा में आकाश दयाल, मंच सामग्री में भूमिका गुप्ता व अंकित मिश्रा, वेशभूषा में शिल्पी दुबे, संगीत संयोजन व संचालन में राहुल शर्मा, मुख सज्जा में भावना गुप्ता तथा प्रकाश संचालन में देवाशीष मिश्र का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन के.डी. तिवारी ने किया। पोस्टर निर्माण आद्या मिश्रा, ब्रोशर रवि सिन्हा तथा वीडियो व फोटोग्राफी का कार्य हेरी तिवारी द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्र : मंत्रोच्चार के साथ हुई स्कंदमाता की पूजा-अर्चना

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के पांचवे दिन सोमवार को स्कंदमाता स्वरूप की पूजा हुई। स्कंदमाता ममता और वात्सल्य की प्रतीक हैं। माता की गोद में...

कंस का वध कर, श्रीकृष्ण ने दिया अत्याचार से मुक्ति का संदेश

चैती महोत्सव का पांचवां दिन लखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में बह रहे श्रीकृष्ण की भक्ति के सागर में डुबकी लगाने पहुंचे दर्शकों ने सोमवार...

लखनऊ में भी ‘धुरंधर’ 2 मचा रही धमाल

फिल्म को लेकर आॅडियंस का क्रेज साफ देखने को मिल रहा हैलखनऊ। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज के साथ ही...

संवेदनाओं व सवालों से सजी ‘एक बच्चे की डायरी’

‘एक बच्चे की डायरी’ ने मासूम के मन को दर्शायालखनऊ। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से लखनऊ लिट्रेरी क्लब द्वारा डॉ करुणा पाण्डेय...

क्रांतिकारी गीतों से भगत सिंह को श्रद्धांजलि

संगीतमय नाटिका 'शहीदों ने लौ जगाती जो' का मंचन लखनऊ। स्वतंत्रता पाने की आम व्यक्ति की चाह और छटपटाहट को अनेक क्रांतिकारियों ने कैसे शब्दों...

फगुनाहट में देश, समाज और प्रेम की कविताएं गूंजी

फगुनाहट कवि सम्मेलन का आयोजनलखनऊ। हिंदुस्तानी अकादमी प्रयागराज एवं साहित्यिक संस्था लोकायतन की ओर से फगुनाहट कवि सम्मेलन में एक से बढ़कर एक रचनाएं...